Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आए OPPO के दो फोन, 50MP के कैमरे के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आए OPPO के दो फोन, 50MP के कैमरे के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

OPPO New Smartphones: Oppo ने अपने दो नए स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिए हैं. इस स्मार्टफोन की खासियत इनकी बैटरी और कैमरा है. कहा जा रहा है इन स्मार्टफोन में दमदार 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है.

Written By:
Last Updated: October 5, 2026 16:01:42 IST

Mobile Ads 1x1

OPPO New Smartphones: चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Oppo ने भारतीय टेक मार्केट में नए स्मार्टफोन उतार दिए हैं. कंपनी ने F-सीरीज के तहत Oppo F35 Series को पेश कर दिया है. कंपनी ने Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G पेश किए हैं. इन स्मार्टफोन में 8000mAh की दमदार बैटरी औ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. दोनों स्मार्टफोन्स को अलग-अलग रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया गया है. 

दोनों ही स्मार्टफोन्स में 8,000mAh की बैटरी दी गई है. इसे चार्ज करने के लिए 80W की सुपर-वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. अगर आप भी इन्हें खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसी महीने के अंत में Flipkart, Amazon और Oppo के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं.

कितनी है कीमत और कलर ऑप्शन?

Oppo F सीरीज के नए स्मार्टफोन्स की कीमत की बात करें, तो F35 5G के बेस मॉडल, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है, उसकी कीमत 38,999 रुपये है. वहीं इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये तय की गई है. ये फोन मिस्ट पिंक, टाइटेनियम ग्रे और वेव ब्लू जैसे कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध होगा. 

Oppo F35 Pro 5G के बेस मॉडल में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है, जिसकी कीमत 45,999 रुपये है. वहीं इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है. कंपनी ने अपने सबसे प्रीमियम Oppo F35 Pro 5G में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है, जिसकी कीमत 54,999 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टफोन को सनसेट ऑरेंज, ट्वाइलाइट ब्राउन और वेव ब्लू कलर्स में लेदर फिनिश के साथ लाया जा रहा है.

Oppo F35 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo F35 को धूल और पानी के छीटों से बचाने के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K की रेटिंग दी गई है. 6.57-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. ये फोन पावरफउल MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर और UFS 2.2 स्टोरेज पर चलता है. इसमें MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर, हाई-स्पीड LPDDR4x रैम और UFS 3.1 की फास्ट स्टोरेज दी गई है. ये एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Oppo के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 16.5 पर काम करता है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

Oppo F35 5G सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo F35 Pro 5G में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये सुपर-स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. इसमें मजबूत टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है. बेहतर स्पीड के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर, हाई-स्पीड LPDDR4x रैम और UFS 3.1 की फास्ट स्टोरेज दी गई है. इसमें एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Oppo के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 16.5 पर काम करते हैं और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

दोनों स्मार्टफोन्स का कैमरा

Oppo F35 5G के बैक पैनल पर डुअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ वाइड एंगल शॉट्स के लिए 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. इसके रियर कैमरे से आप बेहद स्मूथ 4K/30 fps की शानदार वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. इसमें सेल्फी के लिए और वीडियो कॉलिंग के लिए एक 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है.

Oppo F35 Pro 5G में भी 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम डेप्थ कैमरा दिया गया है. ये 2.5K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

MORE NEWS