Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > ‘Samsung बेच रहा कचरा, सर्विस के नाम पर दे रहा धोखा!’ 7 दिन से फ्रिज ठप, भड़के ग्राहक ने सोशल मीडिया पर खोली पोल!

‘Samsung बेच रहा कचरा, सर्विस के नाम पर दे रहा धोखा!’ 7 दिन से फ्रिज ठप, भड़के ग्राहक ने सोशल मीडिया पर खोली पोल!

Samsung Fridge Issue: सैमसंग की खराब आफ्टर-सेल्स सर्विस और घटिया क्वालिटी को लेकर ग्राहकों का गुस्सा फूटा है. 7 दिनों से बंद पड़े फ्रिज पर हल के नाम पर सिर्फ झूठे ईमेल मिल रहे हैं, सोशल मीडिया पर ग्राहक ने लगाई फटकार.

Written By:
Last Updated: August 30, 2026 20:49:08 IST

Mobile Ads 1x1

अगर आप सोचते हैं कि ब्रांड बड़ा होने से सर्विस भी फर्स्ट-क्लास मिलती है, तो सैमसंग आपकी यह गलतफहमी सेकंडों में दूर कर देगा! सोचिए, 7 दिनों से फ्रिज का कंप्रेसर बंद पड़ा है, घर का खाना खराब हो रहा है और कंपनी वाले ठीक करने के बजाय सिर्फ ईमेल पर दिलासा दे रहे हैं. हद तो तब हो गई जब ग्राहक ने बताया कि पिछले साल भी यही खराबी आई थी! इसके बाद एक ग्राहक कंपनी के इस रवैये से तंग आकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी आपबीती बताई है, आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है और सैमसंग का यह ग्राहक क्यों इतना परेशान है.

क्या है पूरा मामला?

धर्मेंद्र सिंह जादौन नाम के एक ग्राहक का सैमसंग फ्रिज पिछले 7 दिनों से खराब पड़ा हुआ है. मुख्य समस्या इसके कंप्रेसर में है, जिसके बिना फ्रिज पूरी तरह बेकार हो चुका है. ग्राहक लगातार एक हफ्ते से सर्विस सेंटर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कंप्रेसर को न तो ठीक किया गया और न ही बदला गया. कंपनी की तरफ से मदद के नाम पर सिर्फ एक ईमेल मिला है, जिसमें लिखा है कि केस को ‘Highest-Level Escalation team’ के पास भेज दिया गया है. असलियत में ग्राउंड लेवल पर कोई काम नहीं हुआ.

ग्राहक का आरोप है कि ठीक यही खराबी पिछले साल भी आई थी. यानी हर साल कंप्रेसर दगा दे जाता है. बार-बार एक ही खराबी आने से तंग आकर ग्राहक ने सोशल मीडिया X पर कंपनी की पोल खोली है और सीधा सवाल पूछा है कि क्या यह सैमसंग के प्रोडक्ट की घटिया क्वालिटी का नतीजा है?

आए दिन सामने आ रही हैं शिकायतें!

वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है जब सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस या प्रोडक्ट क्वालिटी से ग्राहक इस तरह परेशान हुए हों. सोशल मीडिया पर आए दिन सैमसंग के खिलाफ ऐसी शिकायतें देखने को मिलती रहती हैं.

Screenshot 20260830 203150

हाल ही में प्रवीण केसरवानी नाम के एक यूजर ने भी ‘X’ पर अपना दर्द साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके परिवार में खरीदे गए दो Samsung Galaxy S21 FE फोन्स में अचानक स्क्रीन पर वर्टिकल ग्रीन/व्हाइट लाइन्स आ गईं. पहले एक लाइन आई और धीरे-धीरे पूरी स्क्रीन पर लाइन्स की भरमार हो गई.

चाहे टीवी-फ्रिज हो या महंगे स्मार्टफोन, सैमसंग के प्रोडक्ट्स में बार-बार आ रही ये तकनीकी खराबियां और उसके बाद सर्विस सेंटर के ढुलमुल रवैये ने ग्राहकों का भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया है.

MORE NEWS