<

कम कीमत में Galaxy S26 Ultra खरीदने का मौका! Samsung ने Re-Newed प्रोग्राम में जोड़े नए फोन, कैसे खरीदें?

Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग ने भारत में अपने एस26 और एस26 अल्ट्रा को Re-Newed प्रोग्राम में जोड़ दिया है. इस फोन को अब इसकी लॉन्च कीमत से काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं इन्हें कहां से खरीदा जा सकता है?

Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग ने भारत में अपने Certified Re-Newed (CRN) प्रोग्राम का विस्तार किया है. कंपनी ने इस प्रोग्राम में गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26 Ultra को भी शामिल कर दिया है. इसका मतलब है कि ग्राहक इन प्रीमियम स्मार्टफोन को सैमसंग के आधिकारिक चैनलों के जरिए री-न्यूड स्मार्टफोन्स खरीद सकेंगे. 

बता दें कि री-न्यूड फोन ऐसे डिवाइस होते हैं, जिन्हें दोबारा बिक्री के लिए तैयार करने से पहले उनकी अच्छी तरह जांच की जाती है.  CRN प्रोग्राम के तहत मिलने वाले फोन को कंपनी के तय मानकों के मुताबिक तैयार किया जाता है.

मई में शुरू हुआ था प्रोग्राम

सैमसंग ने भारत में सर्टिफाइड रीन्यूड प्रोग्राम की शुरुआत इसी साल मई में की थी. शुरुआत में इसमें गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25 अल्ट्रा और चुनिंदा गैलेक्सी A सीरीज के स्मार्टफोन शामिल किए गए थे. अब गैलेक्सी S26 सीरीज को भी इस लिस्ट में जोड़ दिया गया है. Samsung के मुताबिक, री-न्यूड प्रोग्राम में शामिल हर डिवाइस को बिक्री से पहले कई चरणों से गुजरना पड़ता है. 

बारीकी से होती है जांच

फोन की बारीकी से जांच और सफाई की जाती है. जरूरत पड़ने पर किसी खराब हिस्से को बदलने के लिए असली Samsung पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. कंपनी फोन की बैटरी पर भी खास ध्यान देती है. CRN प्रोग्राम के तहत मिलने वाली यूनिट में ऐसी बैटरी इस्तेमाल की जाती है, जो सैमसंग के क्वालिटी, भरोसेमंदता और परफॉर्मेंस से जुड़े मानकों को पूरा करती है. री-न्यूड फोन को ग्राहक तक पहुंचाने से पहले उसमें मौजूद पुराने यूजर का निजी डेटा पूरी तरह सुरक्षित तरीके से हटा दिया जाता है. इसके बाद डिवाइस को लेटेस्ट उपलब्ध सॉफ्टवेयर वर्जन पर अपडेट किया जाता है. इससे ग्राहक को फोन इस्तेमाल करते समय सुरक्षा और सॉफ्टवेयर से जुड़ी परेशानियां कम होने की उम्मीद रहती है.

एक साल की वारंटी

Samsung के Certified Re-Newed Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra के साथ एक साल की स्टैंडर्ड मैन्युफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है. यानी री-न्यूड फोन खरीदने वाले ग्राहकों को वारंटी का लाभ मिलेगा. भारत में री-न्यूड Galaxy S26 सीरीज को Samsung.com और आधिकारिक Samsung Shop ऐप के जरिए खरीदा जा सकता है. हालांकि, उपलब्ध मॉडल, कलर, स्टोरेज वेरिएंट और कीमत स्टॉक और बाजार में मौजूद इन्वेंट्री के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. हालांकि इन फोन की कीमत के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है. रिपोर्ट के मुताबिक सर्टिफाइड री-न्यू मॉडल लॉन्च कीमत की लगभग 85 फीसदी कीमत तक में मिल सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price 1 October 2026: घट गया विंडफॉल टैक्स, क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 1 October 2026: डीज़ल एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज़ ड्यूटी (SAED) और…

Last Updated: October 1, 2026 08:19:34 IST

Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस में ‘कुर्सी’ का खेल शुरू! राजा वडिंग ने छोड़ा पद, अगला ‘कप्तान’ कौन?

Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के…

Last Updated: October 1, 2026 08:18:43 IST

Weather Update Today 1 October 2026: 1 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम! दिल्ली-UP समेत 22 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Weather Update Today 1 October 2026: दिल्ली में 1 अक्टूबर को मौसम बदलने वाला है.…

Last Updated: October 1, 2026 07:36:47 IST

LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ सिलेंडर, ₹71.50 तक बढ़े दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत नए रेट

LPG Price Hike: दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा होकर ₹2810 पर…

Last Updated: October 1, 2026 07:23:08 IST

बांदा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया जीजा, फिर किया गंदा काम, शिकायत के बाद 2 गिरफ्तार

Banda Crime News: बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर…

Last Updated: September 30, 2026 23:44:49 IST

Rise and Fall 2: ‘मैनचाइल्ड’ कहने पर शहजाद ने प्रियंका को कहा ‘गोल्ड डिगर’, भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- थप्पड़ मार दूंगी

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला…

Last Updated: September 30, 2026 23:25:46 IST