<
Categories: दिल्ली

Brics Summit 2026: स्कूल, ऑफिस, बैंक! 11 से 13 सितंबर तक क्या खुला रहेगा और क्या बंद? घर से निकलने से पहले जानें पूरी लिस्ट!

Brics Summit 2026 Advisory: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन को लेकर स्कूल, दफ्तर और ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. जानिए इस दौरान शहर में क्या खुला रहेगा, क्या बंद रहेगा और कौन से रास्ते डायवर्ट रहेंगे, ताकि आपको सफर में कोई परेशानी न हो.

राजधानी दिल्ली 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. कार्यक्रम को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सम्मेलन शुरू होने से एक दिन पहले यानी शुक्रवार (11 सितंबर) से ही दिल्ली में ट्रैफिक पाबंदियां और सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी जाएगी.

विदेशी मेहमानों और वीवीआईपी (VVIP) काफिले की आवाजाही को देखते हुए शहर के कई स्कूल, सरकारी दफ्तर और संस्थान बंद रहेंगे. इसके साथ ही कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का रूट बदला गया है.

ट्रैफिक पर क्या असर पड़ेगा?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा और वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान 35 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर असर पड़ेगा. इसके लिए 22 डायवर्जन पॉइंट (रूट बदलने के स्थान) बनाए गए हैं.

इन प्रमुख रास्तों पर जाने से बचें

सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंबा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग और एपीजे अब्दुल कलाम रोड.

ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: BRICS Summit से बदलेगी दिल्ली की रफ्तार! 3 दिन तक 35 रास्तों पर पाबंदी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो सेवा

  • वीवीआईपी काफिला गुजरने के समय बसों, ऑटो और टैक्सियों के रूट बदले जा सकते हैं, जिससे यात्रियों को कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है.
  • मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तरह चलती रहेंगी. ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मेट्रो से सफर करना सबसे बेहतर विकल्प रहेगा.
  • इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री घर से समय से पहले निकलें, ताकि किसी देरी से बचा जा सके.

क्या स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे?

दिल्ली सरकार ने ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर 11 सितंबर को सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी स्कूल और दफ्तर इस दिन बंद रहेंगे.

सरकारी और निजी दफ्तरों की स्थिति

  • सरकारी दफ्तर: भारत मंडपम में आयोजित हो रहे इस शिखर सम्मेलन के कारण केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, स्वायत्त निकायों (Autonomous Bodies) और पीएसयू (PSUs) के दफ्तर बंद रहेंगे.
  • सुप्रीम कोर्ट: सुप्रीम कोर्ट और उसकी रजिस्ट्री में 11 सितंबर को छुट्टी रहेगी. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री 12 सितंबर को भी बंद रहेगी.
  • निजी दफ्तर (Private Offices): वर्क फ्रॉम होम या छुट्टियों को लेकर प्राइवेट कंपनियों के लिए फिलहाल कोई अलग से निर्देश जारी नहीं किया गया है.

क्या बैंक खुले रहेंगे?

11 सितंबर को दिल्ली में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस दिन बैंक बंद रहने का कोई उल्लेख नहीं है. हालांकि, सड़कों पर ट्रैफिक पाबंदियों के कारण बैंक शाखाओं तक पहुंचने में लोगों को थोड़ा समय लग सकता है.

सलाह: सम्मेलन के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए गैर-जरूरी यात्रा से बचें और निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस की लेटेस्ट एडवाइजरी जरूर देख लें.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 Guest List: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से लेकर पुतिन तक… कौन-कौन आ रहे हैं भारत, यहां देखें पूरी लिस्ट

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Petrol Diesel Price 1 October 2026: घट गया विंडफॉल टैक्स, क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 1 October 2026: डीज़ल एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज़ ड्यूटी (SAED) और…

Last Updated: October 1, 2026 08:19:34 IST

Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस में ‘कुर्सी’ का खेल शुरू! राजा वडिंग ने छोड़ा पद, अगला ‘कप्तान’ कौन?

Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के…

Last Updated: October 1, 2026 08:18:43 IST

Weather Update Today 1 October 2026: 1 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम! दिल्ली-UP समेत 22 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Weather Update Today 1 October 2026: दिल्ली में 1 अक्टूबर को मौसम बदलने वाला है.…

Last Updated: October 1, 2026 07:36:47 IST

LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ सिलेंडर, ₹71.50 तक बढ़े दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत नए रेट

LPG Price Hike: दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा होकर ₹2810 पर…

Last Updated: October 1, 2026 07:23:08 IST

बांदा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया जीजा, फिर किया गंदा काम, शिकायत के बाद 2 गिरफ्तार

Banda Crime News: बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर…

Last Updated: September 30, 2026 23:44:49 IST

Rise and Fall 2: ‘मैनचाइल्ड’ कहने पर शहजाद ने प्रियंका को कहा ‘गोल्ड डिगर’, भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- थप्पड़ मार दूंगी

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला…

Last Updated: September 30, 2026 23:25:46 IST