<

Samsung Laptop Issue: ‘अच्छे नहीं बना सकते तो बेच क्यों रहे हो?’ लैपटॉप खरीदते ही पहले दिन से आई खराबी; यूजर ने सरेआम लगा दी क्लास

Samsung का नया लैपटॉप खरीदकर खुशी-खुशी घर लाए यूजर के साथ ऐसा क्या हुआ कि पहले ही दिन से मुसीबतें शुरू हो गईं? सर्विस सेंटर के चक्कर काटने के बाद जब बात नहीं बनी, तो यूजर ने X पर सरेआम कंपनी की क्लास लगा दी है. आइये जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Samsung Laptop Quality Issue: टेक जगत की दिग्गज कंपनी सैमसंग अपने धांसू प्रोडक्ट्स और प्रीमियम क्वालिटी के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है. लेकिन सोचिए, अगर आप लाखों रुपये खर्च करके इस भरोसेमंद ब्रांड का लैपटॉप खरीदें और पहले ही दिन उसमे खराबी आ जाए, तो कैसा महसूस होगा? कुछ ऐसा ही वाकया एक ग्राहक के साथ हुआ है, जिसने सैमसंग की सर्विस और प्रोडक्ट क्वालिटी पर बड़े सवाल खड़े किए हैं. सोशल मीडिया पर इस यूजर का गुस्सा बुरी तरह फूटा है और उसने कंपनी की जमकर क्लास लगायी है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और यूजर ने क्या कहा?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर pradeep_kataria (@pradeepkat_) नाम के एक यूजर ने दिग्गज टेक कंपनी @SamsungIndia को टैग करते हुए अपना दर्द बयां किया है. यूजर का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने ही सैमसंग का एक नया लैपटॉप खरीदा था. लेकिन लैपटॉप घर लाते ही उनकी खुशियां काफूर हो गईं और खरीदने के पहले ही दिन से उनकी परेशानी शुरू हो गई.

‘सर्विस सेंटर के चक्कर काटे, लेकिन जवाब नहीं मिला’

यूजर ने पोस्ट में लिखा कि लैपटॉप में दिक्कत आने के बाद उन्होंने कंपनी के सर्विस सेंटर का दौरा भी किया और सर्विस टीम को पूरी बात समझाई. इसके बावजूद कंपनी या सर्विस सेंटर की ओर से समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया.

परेशान होकर प्रदीप कटारिया नाम के एक यूजर ने 8 सितंबर को एक पोस्ट जारी करते हुए सीधे सैमसंग इंडिया की क्लास लगाते हुए लिखा लिखा, ‘Hi @SamsungIndia, मुझे समझ नहीं आता कि अगर आप लोग अच्छे लैपटॉप नहीं बना सकते, तो इस तरह के सब-स्टैंडर्ड (घटिया क्वालिटी के) लैपटॉप बेच क्यों रहे हैं? पिछले महीने ही लैपटॉप खरीदा था और उसी दिन से मेरी परेशानी शुरू हो गई है. सर्विस सेंटर विजिट करने और पूरी जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई हल नहीं निकला है.’

Samsung का वही पुराना रटा-रटाया AI जवाब!

सोशल मीडिया पर यूजर का गुस्सा वायरल होने के बाद हर बार की तरह इस बार भी सैमसंग ने औपचारिकता (Formality) पूरी करने में देर नहीं लगाई. कंपनी ने पोस्ट के नीचे अपना वही पारंपरिक और रटा-रटाया ऑटोमेटेड बॉट/AI रिप्लाई चिपका दिया.

सैमसंग इंडिया ने जवाब में लिखा, ‘Hi प्रदीप, हम आपकी मदद के लिए यहाँ हैं. कृपया अपनी समस्या की पूरी जानकारी और कॉन्टैक्ट डिटेल्स DM के ज़रिए शेयर करें। चिंता न करें, हम जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान कर देंगे.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST