<

घटिया क्वालिटी और बकवास सर्विस! Samsung स्मार्टवॉच ने दोबारा दिया धोखा, यूजर ने कहा- अब घर में नहीं घुसेगा ये ब्रांड!

Samsung Smart Watch Issue: सैमसंग स्मार्टवॉच पसीने से ही खराब? जब यूजर ने दोबारा भरोसा कर दूसरी घड़ी खरीदी, तो वो भी कबाड़ हो गई. X यूजर साकेत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर दर्द बयां करते हुए कंपनी की क्लास लगाई. जानिए क्या है पूरा मामला.

अगर कोई इंसान आप पर पूरी शिद्दत से भरोसा करे और आप उसे तोड़ दें, फिर दूसरा मौका मांगने पर दोबारा वही धोखा दें, तो सोचिए उस पर क्या बीतेगी? ठीक ऐसा ही अहसास इस वक्त सैमसंग अपने एक वफादार ग्राहक को करा रहा है.

टेक दिग्गज सैमसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक यूजर की महंगी स्मार्टवॉच महज उनके शरीर के पसीने से ही खराब हो गई. हद तो तब हो गई जब यूजर ने कंपनी पर दोबारा भरोसा करके दूसरी स्मार्टवॉच खरीदी, लेकिन कुछ ही दिनों में उसने भी दम तोड़ दिया. सैमसंग के इस ढुलमुल रवैये और घटिया प्रोडक्ट क्वालिटी से तंग आकर अब यूजर ने सोशल मीडिया पर कंपनी की जमकर क्लास लगाई है और साफ-साफ कह दिया है कि यह उनके घर का आखिरी सैमसंग प्रोडक्ट होगा.

आखिर क्या है यह पूरा मामला और सर्विस सेंटर के चक्कर काटने के बाद यूजर का गुस्सा क्यों फूटा? आइए जानते हैं…

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साकेत द्विवेदी (@saketdw) नाम के एक यूजर ने सैमसंग इंडिया और सैमसंग मोबाइल को टैग करते हुए अपनी आपबीती साझा की है.

साकेत ने पहली बार 6 दिसंबर 2022 को अपनी सैमसंग स्मार्टवॉच के खराब होने की शिकायत पोस्ट की. उन्होंने लिखा कि वे अपनी एक्टिविटी ट्रैक करने के लिए घड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे, जो अचानक बंद हो गई. जब वे सैमसंग केयर पहुंचे, तो सेंटर वालों ने इसे ‘वॉटर डैमेज’ (पानी से खराब होना) करार दे दिया. साकेत का कहना था कि घड़ी सिर्फ उनके पसीने और बॉडी सॉल्ट (नमक) के संपर्क में आई थी. उन्होंने सवाल उठाया कि जो डिवाइस वर्कआउट और एक्टिविटी के लिए ही बनी है, वो पसीने से कैसे खराब हो सकती है?

सर्विस सेंटर का चक्कर काटने के बाद साकेत का गुस्सा और बढ़ गया. उन्होंने दूसरा ट्वीट 9 दिसंबर 2022 को किया कि पहले तो सर्विस सेंटर ने सिर्फ डिस्प्ले खराब होने की बात कही थी, लेकिन बाद में बताया गया कि इसका मदरबोर्ड, डिस्प्ले और बैटरी, सब कुछ खत्म हो चुका है. साकेत ने दोबारा तीखा सवाल दागा कि आखिर शरीर के मामूली पसीने से पूरा डिवाइस इस हद तक कैसे तबाही का शिकार हो सकता है?

ये भी पढ़ें: लाखों का Samsung Galaxy Book और घटिया सर्विस! यूज़र ने बताई आपबीती, कहा- भूलकर भी मत खरीदना!

सैमसंग की दुसरी नई घड़ी भी बनी कबाड़

मामले में नया मोड़ तब आया जब आज 5 सितंबर 2026 को साकेत ने एक और ताजा ट्वीट किया. अपनी नई वॉच का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा. Another one bites the dust’ (एक और घड़ी खराब हो गई). साकेत के मुताबिक, यह उनकी दूसरी सैमसंग वॉच थी जो धोखा दे गई. उन्होंने गुस्से में लिखा कि उनके परिवार में सैमसंग के 20 से ज्यादा डिवाइसेस इस्तेमाल होते हैं, लेकिन अब यह उनका आखिरी सैमसंग प्रोडक्ट है और आगे वे इस ब्रांड का कोई सामान नहीं खरीदेंगे.

साकेत ने SamsungIndia SamsungMobile को टैग करते हुए लिखा, ‘ एक और डिवाइस खराब हो गई. मुझे नहीं लगता कि यह कोई इत्तेफ़ाक है. यह मेरी दूसरी घड़ी है. मेरे परिवार में 20 से ज़्यादा सैमसंग डिवाइस हैं. यकीन मानिए, यह आखिरी है. अब और नहीं.

रोज आ रही नई शिकायत

Screenshot 20260905 215644

सैमसंग के प्रोडक्ट्स को लेकर ग्राहकों की शिकायतों का सिलसिला कोई नया नहीं है, आए दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग डिवाइसेस को लेकर लोगों का गुस्सा फूटता रहता है. साकेत द्विवेदी का यह मामला तो महज एक और मामला है, वरना कभी सैमसंग के महंगे स्मार्टफोन्स में अचानक ग्रीन लाइन आने की समस्या, कभी स्मार्ट टीवी की स्क्रीन ब्लैक आउट होने की शिकायत, तो कभी महंगे फ्रिज और वाशिंग मशीन की खराब कॉलिंग सर्विस से परेशान होकर ग्राहक अपनी भड़ास निकालते नजर आते हैं. टेक मार्केट में खुद को नंबर-1 का दावा करने वाली इस कंपनी के हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स में आए दिन कोई न कोई तकनीकी खामी सामने आती रहती है, जिससे साफ जाहिर होता है कि क्वालिटी कंट्रोल और आफ्टर-सेल्स सर्विस के मामले में सैमसंग लगातार अपने भारतीय ग्राहकों का भरोसा खो रहा है.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 की खुली पोल? बार-बार खराब हो रही डिस्प्ले, भड़के यूजर ने दी सैमसंग फोन न खरीदने की सलाह

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST

महाष्टमी पर ग्रहों की खास स्थिति, 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें नौकरी और कारोबार का हाल

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…

Last Updated: October 16, 2026 21:47:00 IST