<

Samsung TV खरीदने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर! 8 महीने में ही बना ‘डिब्बा’, सर्विस के ड्रामे से परेशान ग्राहक ने सुनाई खरी-खोटी!

Samsung TV खरीदकर ग्राहक को लगा था कि पैसे सही जगह लगाए हैं, लेकिन 8 महीने बाद ही टीवी ने साथ छोड़ दिया. इसके बाद शुरू हुआ सर्विस सेंटर का ऐसा चक्कर कि ग्राहक का सब्र जवाब दे गया. आखिर कंपनी से उसे क्या शिकायत है?

आज के डिजिटल दौर में जब हम अपनी गाढ़ी कमाई से ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदते हैं, तो यही उम्मीद करते हैं कि कम से कम कुछ साल तो सुकून मिलेगा. लेकिन सोचिए, अगर हज़ारों खर्च करने के बाद भी सिर्फ कुछ महीनों में ही आपका टीवी डिब्बा बन जाए और सर्विस सेंटर के चक्कर काटते-काटते पसीने छूट जाएं, तो कैसा लगेगा. ऐसा ही एक परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स का नया स्मार्ट टीवी खरीदने के महज 8 महीने के भीतर ही दगा दे गया और कंपनी की आफ्टर-सेल्स सर्विस देखकर उनका दिल ही टूट गया. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अनंत एस (@imananth_) नाम के एक यूजर ने 10 सितम्बर को एक पोस्ट किया जिसमे सैमसंग कंपनी की घटिया आफ्टर-सेल्स सर्विस की पोल खोलते हुए अपना कड़वा अनुभव साझा किया है.

अनंत ने बताया कि उन्होंने बीते नवंबर के महीने में सैमसंग (Samsung) का 43 इंच वाला स्मार्ट टीवी खरीदा था. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन महज 8 महीने के भीतर ही टीवी अचानक खराब हो गया. जब उन्होंने कंपनी के सर्विस सेंटर में इसकी शिकायत दर्ज कराई, तो कहानी में रोज नए मोड़ आने लगे.

कंपनी का टालमटोल भरा रवैया

पहले सर्विस टीम ने उन्हें बताया कि टीवी के मदरबोर्ड में दिक्कत आ गई है. कुछ समय बाद बात बदल गई और कहा गया कि खराबी मदरबोर्ड में नहीं बल्कि डिस्प्ले में है.

शिकायत दर्ज कराए 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी टीवी ठीक नहीं हो सका. जब ग्राहक ने देरी की वजह पूछी, तो कंपनी की तरफ से गोल-मोल जवाब मिला कि टीवी के ‘पार्ट्स उपलब्ध नहीं हैं’

कंपनी के इस टालमटोल भरे रवैये और घटिया सर्विस से तंग आकर अनंत ने X पर सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने लिखा कि यह उनका अब तक का सबसे खराब सर्विस अनुभव रहा है और उन्होंने लोगों को यह ब्रांड न खरीदने की सलाह तक दे डाली.

कंपनी का वही रटा रटाया जवाब

सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद आखिरकार सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) की नींद टूटी. कंपनी ने अनंत की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘नमस्ते, हम आपकी मदद के लिए मौजूद हैं. कृपया डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए अपनी समस्या की पूरी जानकारी और संपर्क विवरण हमारे साथ साझा करें. चिंता न करें, हम जल्द से जल्द आपकी इस समस्या का समाधान कर देंगे.’

लेकिन इस जवाब का कोई मतलब नहीं है. सैमसंग का यह रटा-रटाया रिप्लाई है. अब देखना है  कि आखिरकार इस समस्या का समाधान सैमसंग कब तक करता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल? बांग्लादेश को हराकर पाक ने एक मेडल किया पक्का

Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…

Last Updated: October 1, 2026 10:17:57 IST

The Paradise Box Office Collection: वीकडेज में गिरी कमाई, फिर भी नहीं टूटी पैराडाइज की बादशाहत; 100 करोड़ क्लब में एंट्री

The Paradise Box Office Collection Day 7: नानी की 'द पैराडाइज' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार…

Last Updated: October 1, 2026 10:07:11 IST

IND vs SL Semifinal: नागोया में बारिश का डर, रद्द हुआ सेमीफाइनल तो बदल जाएगा पूरा खेल! जानें किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

IND vs SL Semifinal Weather Report: एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने…

Last Updated: October 1, 2026 09:55:19 IST

कौन है भारतीय पायलट Smit Machchhar? नेतन्याहू से लेकर ट्रंप ने जिसकी बहादुरी को किया सलाम; चाकूओं से हमला फिर भी 180 लोगों की बचाई जान

Who is Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार एक अनुभवी इंडियन पायलट हैं जो दुबई की…

Last Updated: October 1, 2026 09:55:17 IST