New AC buying Tips: गर्मियों का मौसम आते ही घर की उन सबसे जरूरी चीजों में शामिल हो जाता है, जो गर्मियों से राहत देने का काम करती हैं. AC को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि बिजली का बिल कम करने के लिए AC को कैसे चलाना चाहिए. इसके अलावा कितने टन का और कौन सा AC उनके लिए ज्यादा किफायती रहेगा. लेकिन, गर्मियों के मौसम में अक्सर AC के खराब होने के मामले भी सामने आते रहते हैं. आपने देखा होगा कि कभी AC की कूलिंग कम हो जाती है तो कभी AC में मौजूद गैस अचानक बंद या कम हो जाती है.
अक्सर लोग पुराने AC पर लगातार पैसे खर्च करते रहते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सही कूलिंग नहीं मिल पाती है. लेकिन, क्या वाकई ऐसे में आपको नया ऐसी लेना चाहिए या फिर पुराने को ही ठीक करा लेना चाहिए.
कब रिपेयर कराना सही है?
अगर आपका ऐसी खराब हो गया है तो ऐसे में कुछ मामलों में उसे रिपेयर कराना भी एक किफायती विकल्प हो सकता है. लेकिन, जरूरी नहीं कि आप हर बार ऐसी को रिपेयर कराकर ही चलाएं. अगर आपका ऐसी ज्यादा पुराना नहीं है और कोई छोटी-मोटी समस्या आ गई है तो ऐसे में आपको ऐसी को रिपेयर करा लेना चाहिए. इसके अलावा अगर आपका ऐसी कम कूलिंग कर रहा है या फिर कंप्रेसर ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है तो ऐसे में ऐसी को रिपेयर कराना एक किफायती विकल्प हो सकता है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसी को रिपेयर करा सकते हैं.
नया AC कब लेना सही?
कुछ मामलों में नया ऐसी लेना एक किफायती विकल्प हो सकता है. अगर आपका ऐसी ज्यादा पुरानी है यानि 7 से 8 साल पुराना है और बार-बार खराब हो रहा है तो ऐसे में इसे बदलना किफायती हो सकता है. इसके अलावा अगर AC को रिपेयर कराने में ज्यादा खर्च आ रहा है तो ऐसे में नया AC लेना बेहतर विकल्प होगा.
इसके अलावा अगर AC चलाने से बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है तो ऐसे में नया AC ले सकते हैं. नया AC लेने से आपको बेहतर कूलिंग मिलने के साथ ही साथ कम बिजली की खपत होगी और एक नई तकनीक वाला AC मिल जाएगा, जो आमतौर पर पुराने AC से कम मेंटेनेंस में इस्तेमाल किया जा सकेगा.