<

Suzuki Gixxer 250 STD vs KTM RC 125 कौन सी स्पोर्ट्स बाइक खरीदना रहेगा सही? राइडर्स के लिए क्या है बेस्ट

अगर आप स्पोर्ट्स बाइक लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Suzuki Gixxer 250 STD vs KTM RC 125 दोनों ही बाइकें आपके लिए पर्फेक्ट रहने वाली हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों बाइकों का राइडिंग एक्सपीरिएंस, फीचर्स और इनकी परफॉर्मेंस के बारे में.

Best Sports Bike: भारत में स्पोर्ट्स बाइक्स का क्रेज पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा है. केवल युवा ही नहीं, बल्कि ज्यादा उम्र वाले लोग भी स्पोर्ट्स बाइक के दमदार लुक्स की दीवाने हैं. कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स हों या ऑफिस जाने वाले लोग ही क्यों न हों स्पोर्ट्स बाइक से लंबी दूरी तय करने का क्रेज सभी में होता है. स्पोर्ट्स बाइक सड़क पर आपके एक अलग और आकर्षक फील कराती है.

अगर आप स्पोर्ट्स बाइक लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Suzuki Gixxer 250 STD vs KTM RC 125 दोनों ही बाइकें आपके लिए पर्फेक्ट रहने वाली हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों बाइकों का राइडिंग एक्सपीरिएंस, फीचर्स और इनकी परफॉर्मेंस के बारे में. 

फीचर्स में कौन ज्यादा आगे?

दोनों बाइकें फीचर्स के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. Suzuki Gixxer 250 STD में आपको ड्यूल चैनल ABS मिलने के साथ ही साथ डिजिटल कंसोल का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. इसके साथ ही इस स्पोर्ट्स बाइक (Best Sports Bike) में टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और LED हेडलाइट और टेललाइट का भी ऑप्शन मिलता है. वहीं, KTM RC 125 में आपको एक आकर्षक लुक मिलने के साथ ही साथ LCD इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और एडजस्टेबल हैंडल बार्स का विकल्प मिलता है. इसके साथ ही यह बाइक आपको स्पोर्टी ट्रेलिस फ्रेम भी देती है. 

परफॉर्मेंस में कौन कैसा?

Suzuki Gixxer 250 STD 249cc के ऑयल कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 26.5 PS की पावर देने के साथ ही साथ 22.2 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इसके साथ ही इस बाइक में 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स भी मिलता है. वहीं, KTM RC 125 में 124.7cc  का सिंगल सिलेंडर 4 valve का लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है. यह इंजन 14.5 PS की पावर देने के साथ ही साथ 9,250 rpm और 12 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है.

किसकी माइलेज ज्यादा बेहतरीन?

माइलेज की बात करें तो Suzuki Gixxer SF 250 आपको 36–38 kmpl का माइलेज निकालकर दे सकती है. वहीं, KTM RC 125 में आपको 38 से लेकर 41 kmpl का माइलेज देखने को मिल सकता है. दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट माइलेज देने वाली बाइक्स हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

अच्छी Resale Value पाने के लिए कब बेचें कार? किस समय मिलेगी मनचाही कीमत, क्या है राइट टाइम

इस डील के तहत आप अपनी कार की अच्छी रीसेल वैल्यू पा सकते हैं. अगर…

Last Updated: March 28, 2026 14:47:55 IST

कलयुग की ‘झांसी की रानी’, पत्थरबाजों के सामने ढाल बनकर डटी रही जांबाज मां, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विचलित करने वाले लेकिन प्रेरणादायक वीडियो में एक…

Last Updated: March 28, 2026 14:43:07 IST

Bengal Election 2026: अमित शाह का ममता बनर्जी पर जोरदार हमला, 10 प्वाइंट्स में जानें BJP की चार्जशीट

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर अब…

Last Updated: March 28, 2026 14:40:03 IST

RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच पर बारिश का साया! ओपनिंग मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम? पिच रिपोर्ट भी देखें

RCB vs SRH Weather Forecast: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Last Updated: March 28, 2026 14:23:45 IST

West Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी की ममता के खिलाफ चार्जशीट, गिनाए सरकार के ‘गुनाह’

West Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल चुनाव को देश की सुरक्षा से जोड़ते…

Last Updated: March 28, 2026 14:23:41 IST

JEE Indian Army: जेईई मेन से सिर्फ इंजीनियर नहीं, बल्कि सेना में भी बनते हैं अफसर, जानिए आसान रास्ते

JEE की तैयारी सिर्फ IIT तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह तार्किक सोच और तकनीकी…

Last Updated: March 28, 2026 14:23:05 IST