अगर कार में किसी तरह की समस्या दिख रही है तो सर्विसिंग में ही उसे ठीक करा लें. अक्सर कार मालिक जल्दबाजी में सर्विस सेंटर जाकर वाहन छोड़ देते हैं और बिना कोई सवाल पूछे वापस ले आते हैं. जबकि, सर्विस सेंटर में आपको कुछ सवाल जरूर पूछने चाहिए.
car service: नई कार खरीदने के बाद उसी देखभाल करना बेहद जरूरी होता है तभी आपकी कार अच्छी परफॉर्मेंस देती है और लंबे समय तक चल सकती है. इसके लिए सबसे जरूरी है कि कार की सर्विस का समय-समय पर ध्यान देना चाहिए. कई लोग सोचते हैं कि नई कार में किसी तरह की समस्या नहीं होती, इसलिए पहली सर्विस सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया है. लेकिन देखा जाए तो पहली सर्विस का उद्देश्य केवल इंजन ऑयल बदलना या सामान्य जांच करना नहीं होता, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी होता है कि शुरुआती दिनों में कार के सभी सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं.
अगर कार में किसी तरह की समस्या दिख रही है तो सर्विसिंग में ही उसे ठीक करा लें. अक्सर कार मालिक जल्दबाजी में सर्विस सेंटर जाकर वाहन छोड़ देते हैं और बिना कोई सवाल पूछे वापस ले आते हैं. जबकि, सर्विस सेंटर में आपको कुछ सवाल जरूर पूछने चाहिए.
कार को सर्विस पर देने से पहले पूछे जाने वाला सबसे आम और जरूरी सवाल यह है कि इंजन ऑयल और फिल्टर बदले जाएंगे या नहीं. आपको अपने अटेंडेंट से यह बात जरूर पूछनी चाहिए. कंपनी की सर्विस बुक के मुताबिक पूछें कि इस सर्विस में इंजन ऑयल बदलेगा या नहीं. अगर ऑयल बदला जाएगा, तो कौन-सा ग्रेड का ऑयल इस्तेमाल होगा और साथ ही साथ केवल कंपनी का ही ऑयल इस्तेमाल करने के लिए कहें.
कार की पहली सर्विस कराते समय आपको सर्विस सेंटर में यह भी पूछना चाहिए कि टायर और व्हील से जुड़ी कौन-कौन सी जांच की गई है. केवल यही नहीं बल्कि, आपको अटेंडेंट से यह भी पूछना चाहिए कि टायर प्रेशर सही किया गया या नहीं साथ ही साथ व्हील एलाइनमेंट की जरूरत है या नहीं. इसके अलावा टायर में किसी तरह का कट निशान या फिर घिसावट तो नहीं आ गई है.
अगर आप अपनी कार की सर्विसिंग कराने के लिए जा रहे हैं तो ऐसे में आपको बटरी और इलेक्ट्रिल सिस्टम के बारे में जरूर पूछना चाहिए. आपको यह पूछना चाहिए कि बैटरी चार्जिंग सिस्टम सही है या नहीं साथ ही साथ टर्मिनल में कोई ढीलापन या जंग तो नहीं आ गया है और सभी लाइट्स, हॉर्न, पावर विंडो और अन्य इलेक्ट्रिकल फीचर्स सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं.
IND Vs WI 2nd ODI Weather Forecast: दूसरे वनडे से अब भारत को गुवाहाटी में…
Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…
Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…