<

घर पर कार धोते समय रखें इन बातों का ध्यान, नजरअंदाज करने से हो सकते हैं कई नुकसान

ऐसा करने से न केवल कार की चक खत्म हो जाएगी बल्कि इंजन को भी नुकसान पहुंच सकता है. चलिए जानते हैं कार धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.

Car Washing Tips: अक्सर लोगों को साफ और चमकदार कार में चलने का शौक होता है. इसलिए बहुत से लोग तो रोजाना कार को साफ करते हैं, जोकि एक अच्छी आदत है. लेकिन, आपको हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि आपके कार धोने का तरीका ठीक है या नहीं. क्योंकि, बहुत से लोग कार को गलत तरीके से भी धोते हैं. अगर आप कार को घर पर ही धो रहे हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए नहीं तो कई बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

ऐसा करने से न केवल कार की चक खत्म हो जाएगी बल्कि इंजन को भी नुकसान पहुंच सकता है. चलिए जानते हैं कार धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए. 

1. धूप में न धोएं कार

अगर आप कार को धूप में धो रहे हैं तो ऐसी गलती करने से बचें. दरअसल, धूप में कार को धोने से कार पर पानी के धब्बे रह जाते हैं और कार की चमक कम होने लगती है. कार पुर साबुन या डिटर्जेंट के निशान सूख जाते हैं, जिससे कार पर धब्बे दिखाई देने लगते हैं. इसलिए यह कार के लुक को भी खराब करते हैं. 

2. इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में नहीं डालें पानी

बहुत से लोग कार के इंजन, सेंसर्स और डैशबोर्ड को भी धोने लगते हैं ताकि वह चमक जाए. लेकिन, इनमें पानी की धुलाई करने से यह सभी पार्ट्स न केवल शॉर्ट सर्किट कर सकते हैं बल्कि कुछ मामलों में डैमेज भी हो सकते हैं. इसलिए आपको यह गलती करने से बचना चाहिए.  

3. गलत कपड़े का इस्तेमाल न करें

अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जो किसी हार्ड कपड़े या तौलिया की मदद से कार को साफ करते हैं तो ऐसा न करें. ऐसा करने से आपकी कार के पेंट पर प्रभाव पड़ता है. इससे धीरे-धीरे करके कार का पेंट निकलने लग जाता गहै और कार की चमक चली जाती है. 

4. कार के सेंसर पर न डालें पानी

अगर आप कार के सेंसर पर पानी मारते हैं तो यह आपको बडे़ खर्चे में डाल सकता है. दरअसल, कार के सेंसर पर पानी मारने से कैमरा और सेंसर कई बार दोनों ही ठीक तरह से काम नहीं करते हैं, जिससे सुरक्षा के लिहाज से तो खतरा रहता ही है साथ ही कार को भी नुकसान पहुंच सकता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

थिएटर के बाद अब OTT पर मचेगा धमाल , जानें ‘भाबीजी घर पर हैं’ कब और कहां देखें

Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की स्पिन-ऑफ फिल्म 'भाभीजी घर…

Last Updated: March 24, 2026 19:05:38 IST

40 हीरों वाली अंगूठी में दिखा आमिर खान का प्यार! गौरी स्प्रैट ने पहनी एक्वामरीन रिंग, क्या है खासियत

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हीरे की दो…

Last Updated: March 24, 2026 18:50:58 IST

कौन है सोनू पंजाबन? जिन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने मानव तस्करी केस में किया बरी, जानें पूरा मामला

Sonu Punjaban: दिल्ली उच्च न्यायालय ने वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी के एक मामले में गीता…

Last Updated: March 24, 2026 18:42:05 IST

MacBook Neo को टक्कर देते हैं ये 4 लैपटॉप, जबरदस्त फीचर्स के साथ कीमत में भी किफायती

हालांकि, देखा जाए तो टेक मार्केट में ऐसे कई लैपटॉप हैं, जो न सिर्फ इसकी…

Last Updated: March 24, 2026 18:36:03 IST

हमेशा के लिए खाली रहेंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें… RCB का बड़ा फैसला, प्रैक्टिस में 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी. ये खाली सीटें उन…

Last Updated: March 24, 2026 18:23:56 IST

Viral Video: नई गाड़ी लेकर बच्चों को घुमा रहा था व्यक्ति, बच्चा चोर समझ लोगों ने कर दी धुनाई

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक आदमी ने नई गाड़ी खरीदी. वो अपनी गली के…

Last Updated: March 24, 2026 18:12:43 IST