Vivo S60 vs Vivo T5x: आजकल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन्स देखे जा रहे हैं, जिनमें आपको बड़ी बैटरी जरूर मिलती है, लेकिन वह बैटरी लंबे समय तक फोन में नहीं चल पाती है. इसलिए आपको किसी भी फोन को लेने से पहले हमेशा उसकी बैटरी के बारे में ध्यान रखना चाहिए. हालांकि, स्मार्टफोन के फीचर्स और परफॉर्मेंस भी अच्छी हो. कई बार एक ही स्मार्टफोन कंपनी द्वारा एक ही फोन के अपग्रेडेड मॉडल दिए जाते हैं, जिनमें से एक को चुन पाना मुश्किल हो जाता है.
अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo S60 vs Vivo T5x दोनों ही स्मार्टफोन आपके लिए किफायती रहने वाले हैं. दोनों में अंतर जानने के बाद ही आपको इन स्मार्टफोन्स को लेना चाहिए. चलिए दोनों स्मार्टफोन्स के बीच कुछ अंतर के बारे में जान लेते हैं.
किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?
Vivo S60 की तो इस फोन में आपको 6.59 इंच का फ्लैट AMOLED पैनल मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K का रेजोल्यूशन दिया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक इस फोन में आपको 7,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है. Vivo T5x 5G में आपको 6.76 इंच की डिस्प्ले मिलने के साथ ही MediaTek Dimensity 7400 टर्बो 5G चिपसेट का एक अच्छा और किफायती फीचर मिलता है. इसके अलावा फोन में 7,200mAh की बैटरी और 44W की चार्जिंग भी दिया जाता है.
परफॉर्मेंस में क्या बेहतर?
Vivo S60 में 200MP मेन कैमरा मिलने के साथ ही साथ 50MP Sony IMX8 सीरीज पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस भी मिलता है, जो जूम के लिए काफी बेहतरीन माना जाता है. वहीं, इसका रियर कैमरा 50MP Sony LYTIA का मिलता है. इसमें आपको 13MPका अल्ट्रा वाइड और मैकरो कैमरा मिल जाता है. जिसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया होता है. Vivo T5x में आपको Sony HD का AI पावर्ड 50 मेगापिक्सल का मेन यानि रियर कैमरा मिलता है. साथ ही 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने के लिए मिलता है. केवल यही नहीं, इस फोन में आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी दी जाती है.