आसान भाषा में समझें तो अगर आपने फोन-पे या पेटीएम के माध्यम से किसी गलत अकाउंट में पैसे डाल दिए हैं तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए. ऐसी स्थिति हो तो क्या करना सही रहता है? चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं.
UPI Wrong Transaction: आज के डिजिटल दौर में PhonePe और Paytm जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने पैसों के लेन-देन की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है. आज के समय में आप आसानी से कहीं भी किसो को भी पैसे भेजने के साथ-साथ मंगवा भी सकते हैं. मात्र 2 से 5 सेकंड में पैसा एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है. लेकिन, कई बार हम जल्दबाजी के चलते गलत ट्रांजेक्शन भी कर देते हैं, जो कई बार व्यक्ति को फाइनेंशियल समस्याओं में भी डाल सकती है.
आसान भाषा में समझें तो अगर आपने फोन-पे या पेटीएम के माध्यम से किसी गलत अकाउंट में पैसे डाल दिए हैं तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए. ऐसी स्थिति हो तो क्या करना सही रहता है? चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं.
अगर आपने अपने अकाउंट से किसी गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो ऐसे में आपको तत्काल रूप से अपने बैंक से संपर्क करना चाहिए. अगर आपकी ट्रांजेक्शन सही है कि और आपने गलती से कोई गलत पेमेंट कर दी है तो ऐसे में बैंक आपके अकाउंट और यूपीआई प्लेटफॉर्म को वेरिफाई करेगा, जिसके बाद सही होने पर आपके पैसे लौटा दिए जाएंगे.
अगर आपने किसी अकाउंट में गलती से पैसे डाल दिए हैं तो ऐसे में आपको 2 से 3 घंटे के अंदर रिपोर्ट करना होगा. दरअसल, इसे जल्दी रिपोर्ट कर देने से आपकी कटे हुए पैसे जल्दी वापस आ सकते हैं. इसके साथ ही साथ आप Google Pay और PhonePe आदि में Raise Complaint में जाकर एक शिकायत दई दर्ज करा सकते हैं.
अगर आपका पैसा किसी गलत अकाउंट में चला गया है तो ऐसी स्थिति में आपको 1930 पर कॉल करना है. इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं ताकि धोखाधड़ी के तहत सामने वाले पर कार्रवाई की जा सके. इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने से आपका काम आसान हो सकता है. इसके तहत आप कानूनी सहारा भी ले सकते हैं.
आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…