<
Categories: मनोरंजन

‘मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं..’, पवन सिंह से तलाक की खबरों के बीच दुल्हन की तरह सजीं ज्योती सिंह; पोस्ट देख नम हो जाएंगी आंखें

Jyoti Singh Viral Video: अब ज्योति सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चा में आ गई हैं. पवन सिंह से तलाक को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई के बीच ज्योति ने एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को एक बार फिर फैंस का सपोर्ट मिलता दिख रहा है. आइए जानते हैं ज्योति सिंह का नया पोस्ट किस बारे में है.

Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में “पावर स्टार” के नाम से मशहूर एक्टर पवन सिंह का एक अलग ही करिश्मा है. एक्टर जहां अपनी फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी की वजह से खबरों में रहते हैं, वहीं अक्सर विवादों में भी घिरे रहते हैं. साल 2025 में उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. उनकी पत्नी ने एक्टर और उनके परिवार पर उन्हें न अपनाने का आरोप लगाया था. इस दौरान ज्योति सिंह को फैंस का काफी सपोर्ट मिला था. वह उस साल चुनावी मैदान में भी उतरीं, काराकाट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं.

दिल को छू लेने वाला पोस्ट

अब ज्योति सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चा में आ गई हैं. पवन सिंह से तलाक को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई के बीच ज्योति ने एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को एक बार फिर फैंस का सपोर्ट मिलता दिख रहा है. आइए जानते हैं ज्योति सिंह का नया पोस्ट किस बारे में है.

ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल साड़ी में नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही हैं. वीडियो, जो फोटो का कोलाज है, उसमें बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर फिल्म “राजनीति” का गाना “मोरा पिया मोसे बोलत नहीं” बज रहा है. हालांकि ज्योति ने पोस्ट में कहीं भी पवन सिंह का जिक्र नहीं किया है, लेकिन देखने वाले साफ तौर पर समझ रहे हैं और पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं. पोस्ट के साथ ज्योति ने शायराना अंदाज में लिखा, “‘मैं तबाह हूं तेरे इश्क में तुम्हें दूसरे का ख्याल है, कुछ मेरे मसले पे भी गौर दे मेरी तो जिंदगी का सवाल है ☺️🙂. अब ज्योति की इस पोस्ट पर जनता के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं.

ज्योति सिंह के पोस्ट पर लोगों ने क्या कहा?

ज्योति सिंह के पोस्ट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, “दीदी बहुत खूबसूरत लग रही हैं.” दूसरे शख्स ने लिखा, “मेरी प्यारी बेटी, कुछ दर्द ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, उन्हें सिर्फ महसूस किया जा सकता है. तुम्हारा दर्द साफ दिख रहा है, भगवान तुम्हें हिम्मत दे.” एक और शख्स ने लिखा, “चिंता मत करो, सब जल्द ही ठीक हो जाएगा.” लोग ज्योति सिंह के पोस्ट पर उन्हें चीयर करते दिख रहे हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST