होम / आदित्य ठाकरे ने सीएम शिंदे को इस सीट से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

आदित्य ठाकरे ने सीएम शिंदे को इस सीट से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

Ashish Mishra • LAST UPDATED : February 5, 2023, 5:57 pm IST

 

नई दिल्ली (Maharashtra Politics): भारत विधानसभा चुनाव के पास आने पर राजनीतिक गलियारों से सियासत भी शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाने लगी हैं। 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम शामिल हैं।

वहीं अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने के साथ महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने की चुनौतियां भी मिलने लगी हैं। उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने सीएम शिंदे को अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी है।

हिम्मत है तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं- आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने एक सभा में कहा कि अगर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लगता है कि मैं बहुत लोकप्रिय नेता हुं तो मैं उन्हें चुनौती देता हुं कि उनमें हिम्मत है तो वह मेरे खिलाफ मुंबई की वरली विधानसभा सीट सेचुनाव लड़कर दिखाएं। उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने सीएम पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं को बड़ा क्रांतिकारी समझते हैं। उन्हें एक 32 वर्षीय युवक उन्हें अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहा है। सीएम शिंदे को यह चुनौती स्वीकार कर आदित्य के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए।

शिवसेना में फूट के बाद भी तकरार बरकरार

शिवसेना में फूट के बाद दोनों गुटों में तकरार अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विधानसभा चुनाव में लड़ने की चुनौती दे दी है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो मेरे खिलाफ से विधानसभा का चुनाव लड़कर दिखाएं। आदित्य ठाकरे शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे ( उद्धव गुट) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पुत्र हैं। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे असंवैधानिक मुख्यमंत्री हैं।

इसे भी पढ़े- https://www.indianews.in/international-2/government-of-india-shocked-china-they-did-black/

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT