होम / भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 में नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प पारित किया

भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 में नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प पारित किया

Naresh Kumar • LAST UPDATED : July 31, 2022, 9:13 pm IST

इंडिया न्यूज, Patna News : Lok Sabha Election-2024 : रविवार को बिहार में गृहमंत्री अमित शाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया है। भाजपा के सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश भर से आए साढ़े 7 सौ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा वर्तमान से ज्यादा सीटें जीतेगी।

भाजपा नीतीश के साथ मजबूती से खड़ी है : अरुण सिंह

वहीं बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बिहार में जदयू और भाजपा के संबंधों को स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़ी है और लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव जदयू के साथ ही लड़ेगी। अरुण सिंह ने मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अमित शाह द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए टास्क संबंधित जानकारी भी दी।

कार्यकारिणी की बैठक में दो प्रस्ताव पास

इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में सर्वाधिक शोषित और वंचित समाज के मंत्री हैं। इसमें पिछड़ा, अति पिछड़ा, आदिवासी और दलित समाज के मंत्री हैं।

कार्यकारिणी की बैठक में दो प्रस्ताव पास किए गए। मोर्चों ने संकल्प लिया है कि अब प्रधानमंत्री की मन की बात अब सामूहिक रूप से बूथों पर एक जुट होकर सुनेंगे।

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि उनसे पहले पहले दलित समाज के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे। अरूण सिंह ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। नड्डा ने मोर्चों को बूथ पार्टी को मजबूत करने का टास्क भी दिया।

हर घर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को किया जाएगा प्रेरित

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा के मोर्चों को हर घर पर लोगों को तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित करेंगे। 15 अगस्त तक मोर्चों की प्रदेश कार्यसमिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, सितंबर तक जिलों की कार्यसमिति संपन्न कराने के जिम्मेदारी दी गई है।

मंच पर ये रहे मौजूद…

इस दौरान मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. समीर उरांव और बिहार भाजपा के मीडिया प्रमुख राजीव रंजन भी मौजूद थे।

ये भी पढ़े : ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत के घर से 11.50 लाख कैश किया बरामद

ये भी पढ़े : AC में धमाके के बाद फ्लैट में लगी आग, नोएडा एनआरआई सिटी की घटना

ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा पास करवाते 18 सॉल्वर गिरफ्तार, 10-10 लाख में की थी सेटिंग

ये भी पढ़े : शिवसेना नेता संजय राउत ED की हिरासत में, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

ये भी पढ़े : भाजपा सांसद ने कांग्रेस विधायकों से पकड़े गए कैश मामले में सीबीआई जांच की मांग की

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

America: ‘यात्रा न करें…’ अमेरिका ने वेनेज़ुएला के लिए फिर से जारी की गंभीर चेतावनी, जानिए क्यों- Indianews
Uber Driver: कैब खराब होने के बाद उबर ड्राइवर के साथ महिला ने किया कुछ ऐसा, देखे वीडियो-Indianews
बाप रे बाप यहां विलुप्त हो गई सुबह! रात के बाद सीधे दोपहर होते ही पगला रहे लोग
SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 176 रन का लक्ष्य -India News
Commentary Panel: ICC ने किया टी20 विश्व कप के लिए कमेंटेटर्स का एलान, दिनेश कार्तिक समेत 4 भारतीय पैनल में शामिल -India News
Rafah Attack: राफ़ा में तुरंत रोकें सैन्य आक्रमण, इजरायल को विश्व न्यायालय ने दिया आदेश -India News
Money Vastu Tips: इस समय पर भूलकर भी पैसों का ना करें लेनदेन, वरना झेलने पड़ सकते हैं यह भारी नुकसान -Indianews
ADVERTISEMENT