होम / BJP Protest in Ranchi: सचिवालय घेराव कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर जबरदस्त लाठीचार्ज, सांसद-विधायक सभी घायल

BJP Protest in Ranchi: सचिवालय घेराव कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर जबरदस्त लाठीचार्ज, सांसद-विधायक सभी घायल

Roshan Kumar • LAST UPDATED : April 11, 2023, 3:17 pm IST

BJP Protest in Ranchi: झारखंड सचिवालय का घेराव कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। इससे पहले भाजपा के द्वारा राजधानी रांची में सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर धुर्वा इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रोजेक्ट भवन के दो किलोमीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लगा दिया गया था। धुर्वा गोल चक्कर को चारो ओर से बैरिकेडिंग किया गया है।

  • अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ताओं काे रोका गया
  • पूरा सचिवालय छावनी में तबदील
  • सांसद-विधायक सभी चोटिल हुए

बैरिकेडिंग तोड़ कर जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तब पुलिस का लाठीचार्ज हुआ, साथ ही आंसू गैस भी पुलिस की तरफ से छोड़ा गया जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सांसद संजय सेठ भी चोटिल हो गए। कई कार्यकर्ताओं और विधायकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

प्रभात तारा मैदान में सभा

सचिवालय घेराव से पहले बीजेपी ने प्रभात तारा मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया। जनसभा को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई बड़े नेताओं ने संबोधित किया। बीजेपी ने गिरिडीह से आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस के बल पर रोकने का भी आरोप लगाया।

कई मुद्दों पर हुआ घेराव

झारखंड सरकार की गलत नीतियों, भष्टाचार सहित कई मुद्दों पर बीजेपी ने मंगलवार को झारखंड सचिवालय घेराव का ऐलान किया था। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि आज झारखंड कहार रहा है, दर्द से व्याकुल हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति ने पूरे प्रदेश को बदनाम करने का काम किया है।

यह भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: इंडिया ब्लॉक पर पीएम का “मुजरा” बयान, प्रियंका गांधी ने कहा- गरिमा बनाए रखनी चाहिए- Indianews
Lok Sabha Election: मिर्ज़ापुर के ‘मुन्ना भैया’ के अंदाज में चुनाव आयोग ने लोगों से वोट करने की अपील- Indianews
Lok Sabha Election: जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर 53% मतदान, 40 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा- Indianews
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए 25 किमी वॉक टेस्ट के दौरान एक व्यक्ति की हालत बिगड़ी, हुई मौत- Indianews
Madhya Pradesh: ऐप का इस्तेमाल कर शख्स ने आवाज बदल महिला टीचर बताया, 7 छात्राओं से किया रेप- Indianews
Chardham Yatra: नहीं कम हो रहा श्रद्धालुओं का तांता, चारधाम यात्रा में अब तक 52 लोगों की मौत- Indianews
T20 World Cup: रोहित शर्मा समेत क्रिकेट टीम का पहला जत्था अमेरिका के लिए हुआ रवाना, सुखे को खत्म करने का लक्ष्य- Indianews
ADVERTISEMENT