इंडिया न्यूज:(Petrol Diesel Price Today) आम नागरिकों की जेब में महंगाई किसी न किसी तरह से हमला करती रहती है। बता दे तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिया है। जिसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दे दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी के साथ बता दे मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | 89.62 | 96.72 |
मुंबई | 94.27 | 106.31 |
कोलकाता | 92.76 | 106.03 |
चेन्नई | 94.24 | 102.63 |
आपको बता दे आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। बता दे इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
Also Read: तुनीषा को याद कर शीजान ने कविता के जरिए लिखा दिल का हाल, वीडियो देखें
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.