होम / Modi in Chandigarh: पीएम मोदी 12 बजे पहुंचेंगे चंडीगढ़, प्रकाश सिंह बादल को देंगे अंतिम विदाई

Modi in Chandigarh: पीएम मोदी 12 बजे पहुंचेंगे चंडीगढ़, प्रकाश सिंह बादल को देंगे अंतिम विदाई

Roshan Kumar • LAST UPDATED : April 26, 2023, 10:42 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Modi in Chandigarh, दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद, उनके अनुयायी और समर्थक बुधवार को चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में अंतिम सम्मान देने के लिए एकत्रित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी 12 बजे चंडीगढ़ पहुंच कर उन्हें अंतिम विदाई देगें।

  • 10 से 12 के बीच कार्यकर्ता दर्शन कर सकेंगे 
  • मंगलवार को हुआ निधन
  • 1957 में जीता था पहला चुनाव

बादल के पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 10 बजे तक चंडीगढ़ स्थित शिअद कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 5 बार के सीएम और शिअद संरक्षक एस प्रकाश सिंह जी बादल का निधन बीते दिनों हुआ था। बादल का दाह संस्कार 27 अप्रैल को होगा। बादल का निधन 95 वर्ष की आयु में मोहली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 1 बजे पैतृक गांव बादल में किया जाएगा।

दो दिन का राष्ट्रीय शोक

इस बीच, केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। देश भर में दो दिनों तक झंडा आधा झुका रहेगा, जबकि सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बादल को 21 अप्रैल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल कई बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वह 1970-1971, 1977-1980, 1997-2002 और 2007-2017 तक सीएम रहे। वह पंजाब राज्य में पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री भी थे।

यह भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस, भाजपा में होंगे शामिल
ATM Fraud: जालसाजों ने एटीएम से पैसे गायब करने की आपनाई ये नई तरकीब, रहें सावधान-Indianews
Lok Sabha Election: नामांकन भरने से पहले राजनाथ सिंह ने किया रोड शो, रथ पर सीएम योगी समेत ये बड़े नेता रहे मौजूद
Ankur Jain की दुल्हन ने पहना 3डी वेडिंग गाउन, खूबसूरती देख हो जाएंगे दंग -Indianews
इस वजह से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ से बाहर हुई थी Hina Khan, सालों बाद मेकर्स ने खोला राज -Indianews
Muslims Use Most Condoms Fact: मुस्लिम सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं! सरकारी आकड़े ने खोल दी ओवैसी के इस दावे की पोल-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस में न दिशा बची है न ही…, शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष को लेकर कही ये बड़ी बात-Indianews
ADVERTISEMENT