होम / भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : October 15, 2022, 9:43 am IST

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा लगातार आगे बढ़ रहा है। बता दें इस यात्रा को शुरू हुए आज 38 दिन हो चुके हैं । ऐसे मेंकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 38वें दिन की शुरुआत हलाकुंडी गांव से की। बता दें आज की यात्रा में खास ये है कि आज पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए हैं।

 

विशाल रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी 

आज 38वां दिन करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के बल्लारी में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए हैं। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मीडिया को बताया कि बल्लारी में नगर निगम मैदान में होने वाली रैली में 3 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

तीन राज्यों को कवर कर चुकी है भारत जोड़ो यात्रा

गौरतलब है कि 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक तीन राज्यों- केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक को कवर कर चुकी है। कर्नाटक कांग्रेस के अनुसार, यात्रा के दौरान, राहुल गांधी 20 मिनट की कसरत करते हैं, हल्का नाश्ता लेते हैं और हर दिन 25 किमी पैदल चलते हैं। पार्टी ने कहा कि उनका दिन सुबह 5 बजे शुरू होता है और रात 11 बजे खत्म होता है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को होगा चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है। चुनाव में दो प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर अभी तक आमने सामने हैं। 17 अक्टूबर को इन्हीं दोनों को कांग्रेस डेलीगेट्स वोट करेंगे जिसके नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

गांधी परिवार की च्वॉइस हैं खड़गे

बता दें खड़गे के चुनाव लड़ने से ये बात साफ हो चुकी है कि वो गांधी परिवार की च्वॉइस है। इतना ही नहीं लोगों का ये भी कहना है कि ये चुनाव एकतरफा है। पहले से ही  खड़गे का चुनाव जीतना साफ है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि साफ छवि वाले मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। वह गांधी परिवार के करीबी भी हैं। दलित समाज से आने वाले खड़गे के विपक्षी नेताओं से भी अच्छे संबंध हैं। विधायकों की बगावत के बाद वह पर्यवेक्षक बनकर राजस्थान गए थे।

क्या है भारत जोड़ो यात्रा

बता दें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। यह 3,570 किमी लंबी, 150-दिवसीय ‘नॉन-स्टॉप’ पदयात्रा होगी जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी। जिसमें राहुल गांधी दिन में लोगों से मिलेंगे और अस्थाई आवास में सोएंगे। यह कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर में खत्म होगा। यात्रा पूरी तरह पैदल चलकर ही संपन्न होगी। यात्रियों को 2 पालियों में प्रतिदिन कुल 23 किमी की दूरी तय करनी है। सितंबर तक यात्रा ने 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और 1983 में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की लगभग 4,260 किलोमीटर की भारत यात्रा के बीच कई समानताएँ हैं।

क्या है भारत जोड़ों यात्रा का उद्देश्य

भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है। इसे कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और तमिल नाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी में लॉन्च किया गया था। इसे मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से “भय, कट्टरता” की राजनीति और “नफरत” के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया है।

ये भी पढ़ें – आज पीएम मोदी अखिल भारतीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित, भारतीय कानूनी तंत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर होगा विचार-विमर्श

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT