इंडिया न्यूज़: (Shahid Kapoor Lodge FIR Against Star Kid) बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी अभी हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ ‘फर्जी’ (Farzi) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। शाहिद कपूर की इस सीरीज़ की लोग खूब तारीफें कर रहें हैं। इसी बीच शाहिद कपूर एक पुरानी खबर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि इस खबर ने शाहिद कपूर के फैंस को हैरान कर दिया है। ये खबर शाहिद और बड़े सुपरस्टार की बेटी से जुड़ी है। इस सुपरस्टार की बेटी शाहिद कपूर से एकतरफा प्यार करने लगी थीं। इस एक्ट्रेस की हरकतों से परेशान होकर शाहिद कपूर ने पुलिस में शिकायत तक कर दी थी।
आपको बता दें कि शाहिद कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। शाहिद कपूर के मीरा संग शादी करने के पहले कईं अफेयर रह चुके हैं। लेकिन एक सुपरस्टार की बेटी शाहिद कपूर के इस तरफ पीछे पड़ गई थी, जिस से एक्टर परेशान हो गए थे। ये कोई और नहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद और वास्तविकता की पहली मुलाकात डांस क्लास में हुई थी। वास्तविकता पहली नज़र में ही शाहिद को दिल दे बैठी थीं। रिपोर्ट में बताया गया कि वो लोगों को अपने आप को शाहिद कपूर की पत्नी तक बताया करती थीं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वास्तविकता पंडित ने शाहिद कपूर के घर के पास में घर ले लिया था। यहां तक कि जब भी शाहिद अपने घर से बाहर निकलते थे, तब वास्तविकता उनका पीछा करने लग जाती थीं। कईं बार तो वास्तविकता, शाहिद की गाड़ी के बोनट पर भी बैठ जाती थीं। इन सब चीजों से परेशान होकर शाहिद ने वास्तविकता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। रिपोर्ट्स में बताया गया कि वास्तविकता ने शाहिद को देखने के लिए एक्टिंग, डांस और फिटनेस क्लासेस सब छोड़ दी थी।