होम /  25 June 2023,Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातको का आज का दिन आनंदमयी रहेगा, जाने अपने राशि के बारे में

 25 June 2023,Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातको का आज का दिन आनंदमयी रहेगा, जाने अपने राशि के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : June 25, 2023, 5:42 am IST

 25 June 2023,Rashifal: आज रविवार का दिन कुछ राशियों को इन क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। वही कुछ राशियों को आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में हानी का सामना करना पड़ेगा। वृषक राशि के लोगों के लिए आज का दिन जातक का आनंद मय रहने वाला है। वही मिथुन राशि के जातक लोग आज अपने भाइयों का भरपूर सहयोग प्राप्त करेंगे। जानिए मेष से लेकर मीन तक के राशि के बारे में।

मेष राशिफल (Aries)

आज के दिन जातक कार्य के बोझ के कारण खुद को तनाव में महसूस करेंगे। प्रातः काल से ही मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। परिवार में कलह का माहौल उत्पन्न हो सकता है, सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में फिलहाल, आपको निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। शाम के समय अतिथियों के आगमन में खर्चा बढ़ सकता है।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन जातक का आनंद मय रहने वाला है। जातक का झुकाव अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा पूजा पाठ में मन लगेगा परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता हैकार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। आज शाम से लेकर रात तक आपका धन शुभ कार्यों में खर्च हो सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों का मूड आज सुबह से ही काफी अच्छा रहने वाला है। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। माता की इच्छा की पूर्ति करेंगे। आज जातक के मन में त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। हाथ पैरों में दर्द का सामना कर सकते हैं।

कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़े बुजुर्गों की मदद मिलेगी। जीवन साथी के साथ बात विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आंखों में जलन का सामना कर सकते है।

सिंह राशिफल (Leo)

आज का दिन जातक को मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। भाइ-बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपने जिन लोगों को कर्ज दिया है वह आज वापस आ सकता है। आज शाम के समय आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है व्यापार व्यवसाय मैं सफलता प्राप्त करेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। जातक अधिकांश कार्य को समय से पूर्व ही कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशिफल (Libra)

आज का दिन जातक को मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा प्रातः काल से मन प्रसन्न रहेगा कन्या राशि के लोगों के लिए आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहने वाली है। इस राशि के विद्यार्थियों को फिलहाल, निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों को आज व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। फिलहाल, आपको राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

धनु राशि के लोगों को आज अपनी संतान की तरफ से कोई हर्षवर्धक समाचार मिल सकता है। खाने पीने में संयम बरतें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ दिन के अंत में किसी छोटी सी बात पर वाद विवाद हो सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन जातक को मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा प्रातः काल आलस्य के कारण जातक कोई नया सौदा हाथ से गंवा सकते हैं।  शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि के लोगों का कोई व्यक्ति अगर आपके सामने कोई प्रस्ताव रखता है तो उसे अस्वीकार कर दें।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों को आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपके व्यय काफी ज्यादा रहने वाले हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पेट दर्द की समस्या का सामना कर सकते हैं।

मीन राशिफल (Pisces)

आज के दिन जातक सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। जातक के व्यवहार की प्रशंसा होगी, मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम और आदर की भावना बढ़ेगी। देव, गुरू, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना में इच्छित कार्यों की सफलता में चल रहा व्यवधान समाप्त हो जाएगा।

ये भी पढ़े-   Sawan Special: सावन के महीने में आप भी बनाएं ये स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन, अभी नोट करें रेसिपी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT