होम / 18 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जानें क्या है आज के राशि में खास

18 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जानें क्या है आज के राशि में खास

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 18, 2023, 6:14 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 18 July 2023, Rashifal: आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा। अधिकांश समय अध्ययन में व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। मेष राशि वालो के लिए आज आर्थिक मामलों में सामान्‍य रहेगा। आपसी मतभेद बढ़ सकती है। सतर्क रहना होगा। वही वृषभ राशि की बात करें तो आपके स्वास्थ्य में आज गिरावट आ सकती है। जानिए क्या कहता हैं आपका किस्मत।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन आर्थिक मामलों में सामान्‍य रहेगा और आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी बेहतर रहेगा। आज का अधिकांश समय अध्ययन में व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे, साथ ही परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। संपत्ति के बंटवारे का विवाद आपसी सहमति या हस्तक्षेप से सुलझ जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपके लिए सफलता का द्वार है। जिसमें लाभ की प्राप्ति के साथ-साथ उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ है और मांगलिक आयोजन और मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। काफी समय से चली आ रही चिंता दूर होगी।

सिंह राशिफल (Leo)

आज के दिन आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। जमीन जायदाद का सौदा करने की सोच रहे हैं तो फिर आगे बढ़ें। इस प्रकार के जोखिम में कुछ खोना भी पड़ सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज भविष्य की योजनाओं के संबंध में आज कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने होंगे। काम में व्यस्त रहने के साथ-साथ आप परिवार और दोस्तों के साथ भी समय बिताएंगे। कोई जरूरी मीटिंग्स या सेमीनार भी इस बीच आ सकती है।

तुला राशिफल (Libra)

आज का दिन बहुत अच्छा है। आपके द्वारा किया गया कोई महत्वपूर्ण कार्य सराहनीय रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और जनसंपर्क की सीमाएं भी बढ़ेंगी। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज भाग्‍य साथ देगा और आज पूर्व में लिए गए निर्णय सार्थक हो सकते हैं और आपको आर्थिक लाभ दे सकते हैं कोई नई कार्ययोजना बनेगी। आज आपके आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। घर की साफ-सफाई तथा अन्य कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपके स्वभाव में सकारात्मकता रहेगी। कोर्ट केस और संपत्ति विवाद को किसी के हस्तक्षेप से सुलझाने का प्रयास करें। साफ सफाई का भी ध्यान रखना होगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज आपका मन अशांत रहेगा। आज ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। कोशिश करने से आप अपने पसंदीदा काम समय पर पूरे कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज धन के मामले में सोचसमझकर फैसला करें और किसी से उधार न लें। आपकी संवेदनशीलता घर-परिवार की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगी।

मीन राशिफल (Pisces)

आज उत्तम समय है। कोई भी राजकीय कार्य निर्विघ्न संपन्न हो सकता है। किसी रिश्तेदार या मित्र का विशेष सहयोग भी प्राप्त होगा। किसी अविश्वसनीय व्यक्ति के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

ये भी पढ़े-  Rameshwaram Jyotirlinga: रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की पूजा शत्रुओं पर दिलाती है विजय, श्री राम ने की इसकी स्थापना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hezbollah: हिजबुल्लाह की जवाबी कार्रवाई, इजरायल पर दागे ड्रोन और गाइडेड मिसाइलें -India News
Israel Hostage Footage: हमास ने जारी किया ‘जीवन प्रमाण’ फुटेज, गाजा में रखे दो बंधकों का है वीडियो -India News
Delhi Protests: आप-भाजपा ने अलग-अलग किया विरोध प्रदर्शन, एमसीडी चुनाव और केजरीवाल के इस्तीफे पर आए आमने-सामने -India News
Cambodia Explosion: कंबोडिया के सैन्य अड्डे पर बड़ा विस्फोट, पीएम हुन मानेट ने जताया दुख -India News
Mangalsutra: क्यों पहना जाता है मंगलसूत्र? कैसे शुरू हुई ये की परंपरा, जानें इसके पिछे की मान्यता- Indianews
Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगल में लगी भीषण आग, वायुसेना और सेना को बुझाने के लिए बुलाया गया -India News
Aaj Ka Panchang:​​ आज रविवार का दिन आपके लिए होगा खास, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय- Indianews
ADVERTISEMENT