होम / 19 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

19 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 19, 2023, 5:36 am IST
India News (इंडिया न्यूज़), 19 July 2023, Rashifal: आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। मेष राशि वालो के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। वही वृषभ राशि की बात करें तो आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ रहोगा। जानिए क्या कहता हैं आपका किस्मत।

मेष राशिफल (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपका रुपया पैसे से संबंधित यदि कोई मामला फंसा हुआ है,तो वह मामला सुलझ सकता है। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ है और ग्रहों की शुभ दशा से आपको आर्थिक लाभ होगा। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फलस्वरूप आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज आपको हर मामले में विजय, विभूति और सफलता प्राप्त होगी। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल कम होगा। बच्चे खेलकूद में भाग लेंगे और परिवार के साथ आपका वक्‍त अच्‍छा कटेगा।

सिंह राशिफल (Leo)

आज के दिन आप अच्छा महसूस करेंगे। किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। नई खोजों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से आपके मन में नई आशाओं का संचार होगा, घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

कन्या राशिफल (Virgo)

कन्या राशि के लोगों का दिन आज सामान्‍य रहेगा और आज आपका मन अपने किसी प्रिय को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा। आज आप काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे।

तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलेजुले प्रभाव वाला रहेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में करने से आपको नुकसान हो सकता है और आपका काम बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज भाग्‍य साथ देगा और आज पूर्व में लिए गए निर्णय सार्थक हो सकते हैंकिसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव से आपको भी लाभ होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। साफ सफाई का भी ध्यान रखना होगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ होने से आपको हर्ष होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक बिजी रहेंगे और पास की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज धन के मामले में सोचसमझकर फैसला करें और किसी से उधार न लें। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास और दूर की यात्रा पर जाने की वजह से आ सकती है।

मीन राशिफल (Pisces)

आज उत्तम समय है। कोई भी राजकीय कार्य निर्विघ्न संपन्न हो सकता है। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से आपको तारीफ प्राप्‍त होगी।

ये भी पढ़े-  Sawan 2023: सावन के व्रत में इस तरह बनाएं समा के चावल कि खीर, अभी देखें रेसिपी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Supreme Court: ईडी के गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई-Indianews
Lok Sabha Election: अमित शाह ने वंशवाद की राजनीति को लेकर सपा पर बोला हमला, जानें क्या कहा
Virat Kohli: विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों को गंभीर ने दिया जवाब, जानें क्या कहा-Indianews
Mumbai: मुंबई में चिकन शावर्मा खाने के बाद 12 बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती; जानें पूरा मामला-ं indianews
Israel Hamas War: रफा पर नहीं थम रहा इजरायल का हमला, हवाई हमले में 13 फिलिस्तीनियों की गई जान
अरनमनई 4 के सेट से Tamannaah Bhatia ने शेयर की तस्वीरें, डरावने लुक में दिखीं एक्ट्रेस -Indianews
AAP के प्रचार गीत ‘जेल का जवाब वोट से’ पर चुनाव आयोग, जताई 8 आपत्तियां-Indianews
ADVERTISEMENT