होम / Amazing Story : बच्चे की जान बचाने के लिए हथिनी ने रौंद डाला मगरमच्छ

Amazing Story : बच्चे की जान बचाने के लिए हथिनी ने रौंद डाला मगरमच्छ

Sameer Saini • LAST UPDATED : October 21, 2021, 11:21 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Amazing Story : जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो और फोटो समय-समय पर वायरल होते रहते हैं। आजकल इंटरनेट इन चीजों से भरा हुआ है। इन्हें लोग पसंद भी खूब करते हैं। खासतौर पर अगर वीडियो सर्वाइवल के संघर्ष का हो, तो इन्हें देखकर हम कई बार सहम भी जाते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़ाई एक हथिनी और मगरमच्छ के बीच की है।

यह वाकया अफ्रीकी देश जांबिया का (Amazing Story)

वीडियो अफ्रीकी देश जाम्बिया का है। वीडियो में एक हथिनी मगरमच्छ से लड़ते हुए दिखाई दे रही है। चूंकि मगरमच्छ हथिनी के बच्चे पर तब हमला कर देता है, जब वो अपने झुंड के साथ नदी किनारे पानी पीने के लिए रुकता है। हथिनी की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ती है, वो अपने बच्चे को बचाने के लिए खूंखार जानवर से भिड़ जाती है। इस लड़ाई को एक टूरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब ये खूंखार जंग पूरी दुनिया देख रही है।

आखिर मगरमच्छ को सिखा दिया सबक (Amazing Story)

एक खबर के मुताबिक हाथियों का झुंड जाम्बिया की जाम्बेजी नदी के किनारे पानी पीने के लिए आया था। इस दौरान मगरमच्छ ने हाथी के बच्चे पर हमला बोल दिया था। मगरमच्छ की हरकत देखते ही बच्चे की मां एक्शन में आ गई। उसने उल्टा मगरमच्छ पर धावा बोल दिया और उसे पानी में पटक-पटककर चित कर दिया। हथिनी ने मगरमच्छ पर अपनी सूंड़ के कई बार वार किया। मगरमच्छ हथिनी के चंगुल से छूटने की कोशिश करने लगा, लेकिन हथिनी के सामने उसकी एक नहीं चली।

अब मगरमच्छ की हालत गंभीर (Amazing Story)

हथिनी से मार खाकर मगरमच्छ की हालत इतनी खराब हो जाती है कि वो शांत पड़ जाता है। हथिनी उसे घसीटकर पानी के बाहर ले आती है, लेकिन मगरमच्छ कोई भी हरकत नहीं करता है। ऐसे में माना जा रहा है कि मगरमच्छ की मौत हो चुकी होती है। इस घटना को वहां मौजूद डेनमार्क के सैलानी हंस हेनरिक हार ने अपने कैमरे में शूट कर लिया। वीडियो में हथिनी और मगरमच्छ के बीच की ये लड़ाई देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। खासकर तब, जब हथिनी 7-8 फीट के मगरमच्छ पटक-पटकर चित कर देती है।

Read More: Anupamaa 21 October 2021 Written Update in Hindi रोहन अपने जुर्म की माफी मांगेगा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT