होम / बारिश के मौसम की सटीक भविष्‍यवाणी कैसे करते हैं ज्‍योतिष, पक्षी, जानवर और पेड़ पौधे

बारिश के मौसम की सटीक भविष्‍यवाणी कैसे करते हैं ज्‍योतिष, पक्षी, जानवर और पेड़ पौधे

Amit Gupta • LAST UPDATED : June 1, 2022, 5:44 pm IST

मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद, चंडीगढ़

भला बारिश के मौसम की सटीक भविष्‍यवाणी ज्‍योतिष, पक्षी, जानवर और पेड़ पौधे कैसे कर सकते हैं? यह पढ़कर आपको अचरज हो रहा होगा। लेकिन बात सोलह आने सच है। अगर हम वैदिक ज्‍योतिष की बात करें तो प्राचीनकाल से ही आकंलन सटीक रहा है।

प्राचीनकाल में मौसम और बारिश की जानकारी कैसे मिलती थी

भारत का वैदिक ज्योतिष शास्त्र, लोकभविष्य आज से नहीं अपितु प्राचीनकाल से सटीक रहा है। इसके तहत राजा को आने वाली विपत्तियों की पूर्वसूचना देना शामिल था। ऐसे ही कृषकों को मौसम और उनकी फसल के बारे बताया जाता था। यह प्राचीन काल से ही विद्वानों की जिम्मेवारी रही है।

मौसम की जानकारी और बारिश की भविष्‍यवाणियां

मौसम विभाग तो अब आया है जिसकी भविष्यवाणी कंप्यूटर युग में भी कई बार गलत हो जाती है। परंतु हमारे देश में भविष्यवाणियों के लिए ज्योतिष के अतिरिक्त पशु-पक्षियों के व्यवहार से भी किसान, मौसम और फसले के बारे बहुत कुछ जान लेता है।

बारिश और मौसम को लेकर दोहे, लोकोक्तियां व कहावतें

predictions of the rainy season

भारतीय ज्योतिष में घाघ और भड्डरी, दो ऐसे ग्रामीण अंचलों के वासी रहे हैं जिन्होंने मौसम के ज्योतिष को दोहों और लोकोक्तियों में ढल कर, किसानों के लिए सुगम सूत्र बना दिए जो आज भी सटीक उतरते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वे सूत्र

सर्व तपै जो रोहिनी, सर्व तपै जो मूर। परिवा तपै जो जेठ की, उपजै सातो तूर।।

भावार्थ : यदि रोहिणी भर तपे और मूल भी पूरा तपे तथा जेठ की प्रतिपदा तपे तो सातों प्रकार के अन्न पैदा होंगे।

शुक्रवार की बादरी, रही सनीचर छाय। तो यों भाखै भड्डरी, बिन बरसे ना जाए।।

भावार्थ :  यदि शुक्रवार के बादल शनिवार को छाए रहें , तो भड्डरी कहते हैं कि वह बादल बिना पानी बरसे नहीं जाएगा।

भादों की छठ चांदनी, जो अनुराधा होय। ऊबड़ खाबड़ बोय दे, अन्न घनेरा होय।।

भावार्थ : यदि भादो सुदी छठ को अनुराधा नक्षत्र पड़े तो ऊबड़-खाबड़ जमीन में भी उस दिन अन्न बो देने से बहुत पैदावार होती है।

अद्रा भद्रा कृत्तिका, अद्र रेख जु मघाहि। चंदा ऊगै दूज को सुख से नरा अघाहि।।

भावार्थ : यदि द्वितीया का चन्द्रमा आर्द्रा नक्षत्र, कृत्तिका, श्लेषा या मघा में अथवा भद्रा में उगे तो मनुष्य सुखी रहेंगे।

सोम सुक्र सुरगुरु दिवस, पौष अमावस होय। घर घर बजे बधावनो, दुखी न दीखै कोय।।

भावार्थ : यदि पूस की अमावस्या को सोमवार, शुक्रवार बृहस्पतिवार पड़े तो घर घर बधाई बजेगी-कोई दुखी न दिखाई पड़ेगा।

सावन पहिले पाख में, दसमी रोहिनी होय। महंग नाज अरु स्वल्प जल, विरला विलसै कोय।।

भावार्थ : यदि श्रावण कृष्ण पक्ष में दशमी तिथि को रोहिणी हो तो समझ लेना चाहिए अनाज महंगा होगा और वर्षा स्वल्प होगी, विरले ही लोग सुखी रहेंगे।

पूस मास दसमी अंधियारी। बदली घोर होय अधिकारी। सावन बदि दसमी के दिवसे। भरे मेघ चारो दिसि बरसे।।

यदि पूस बदी दसमी को घनघोर घटा छायी हो तो सावन बदी दसमी को चारों दिशाओं में वर्षा होगी।

कहीं कहीं इसे यों भी कहते हैं-‘काहे पंडित पढ़ि पढ़ि भरो, पूस अमावस की सुधि करो।

पूस उजेली सप्तमी, अष्टमी नौमी जाज। मेघ होय तो जान लो, अब सुभ होइहै काज।।

भावार्थ : यदि पूस सुदी सप्तमी, अष्टमी और नवमी को बदली और गर्जना हो तो सब काम सफल होगा अर्थात सुकाल होगा।

अखै तीज तिथि के दिना, गुरु होवे संजूत। तो भाखैं यों भड्डरी, उपजै नाज बहूत।।

भावार्थ : यदि वैशाख में अक्षम तृतीया को गुरुवार पड़े तो खूब अन्न पैदा होगा।

सावन सुक्ला सप्तमी, जो गरजै अधिरात। बरसै तो झुरा परै, नाहीं समौ सुकाल।।

भावार्थ : यदि सावन सुदी सप्तमी को आधी रात के समय बादल गरजे और पानी बरसे तो झुरा पड़ेगा; न बरसे तो समय अच्छा बीतेगा।

असुनी नलिया अन्त विनासै। गली रेवती जल को नासै।। भरनी नासै तृनौ सहूतो। कृतिका बरसै अन्त बहूतो।।

भावार्थ : यदि चैत मास में अश्विनी नक्षत्र बरसे तो वर्षा ऋतु के अन्त में झुरा पड़ेगा; रेतवी नक्षत्र बरसे तो वर्षा नाममात्र की होगी; भरणी नक्षत्र बरसे तो घास भी सूख जाएगी और कृतिका नक्षत्र बरसे तो अच्छी वर्षा होगी।

आसाढ़ी पूनो दिना, गाज बीजु बरसंत।नासे लच्छन काल का, आनंद मानो सत।।

भावार्थ : आषाढ़ की पूणिमा को यदि बादल गरजें, बिजली चमके और पानी बरसे तो वह वर्ष बहुत सुखद बीतेगा।

रोहिनी बरसै मृग तपै, कुछ कुछ अद्रा जाय। कहै घाघ सुने घाघिनी, स्वान भात नहीं खाय।।

भावार्थ : यदि रोहिणी बरसे, मृगशिरा तपै और आर्द्रा में साधारण वर्षा हो जाए तो धान की पैदावार इतनी अच्छी होगी कि कुत्ते भी भात खाने से ऊब जाएंगे और नहीं खाएंगे।

उत्रा उत्तर दै गयी, हस्त गयो मुख मोरि। भली विचारी चित्तरा, परजा लेइ बहोरि।।

भावार्थ : उत्तर नक्षत्र ने जवाब दे दिया और हस्त भी मुंह मोड़कर चला गया। चित्रा नक्षत्र ही अच्छा है कि प्रजा को बसा लेता है। अर्थात उत्तरा और हस्त में यदि पानी न बरसे और चित्रा में पानी बरस जाए तो उपज अच्छी होती है।

ये भी पढ़ें: बारिश की संभावना, मौसम में ठंडक के आसार

हस्त बरस चित्रा मंडराय। घर बैठे किसान सुख पाए।।

भावार्थ : हस्त में पानी बरसने और चित्रा में बादल मंडराने से (क्योंकि चित्रा की धूप बड़ी विषाक्त होती है) किसान घर बैठे सुख पाते हैं। यदि इस नक्षत्र में थोड़ा पानी भी गिर जाता है तो गेहूं की पैदावार अच्छी होती है।

असाढ़ मास आठें अंधियारी।जो निकले बादर जल धारी।। चन्दा निकले बादर फोड़। साढ़े तीन मास वर्षा का जोग।।

भावार्थ : यदि असाढ़ बदी अष्टमी को अन्धकार छाया हुआ हो और चन्द्रमा बादलों को फोड़कर निकले तो बड़ी आनन्ददायिनी वर्षा होगी और पृथ्वी पर आनन्द की बाढ़-सी आ जाएगी।

असाढ़ मास पूनो दिवस, बादल घेरे चन्द्र।तो भड्डरी जोसी कहैं, होवे परम आनन्द।।

भावार्थ : यदि आसाढ़ी पूर्णिमा को चन्द्रमा बादलों से ढंका रहे तो भड्डरी ज्योतिषी कहते हैं कि उस वर्ष आनन्द ही आनन्द रहेगा।

परिंदे मानसून की सटीक भविष्‍यवाणी करतेे हैं

how birds predict rain season

मानसून की भविष्यवाणी इंसान भी करते हैं तो परिंदे भी पीछे नहीं है। परिंदें खूबियों और खासियतों से भरा होता है। पक्षियों का कलरव मन को सुकून भी देता है तो वातावरण को भी खुशनुमा बनाता है। पर्यावरण को शुद्ध बनाने वाले हर परिंदे की अपनी विशेषता होती है। ऐसा ही एक पक्षी है टिटहरी, इसे कुदरत ने ऐसा करिश्मा दिया है, जो अपने अंडों के जरिए अच्छे मानसून का संकेत देती है।

ये भी पढ़ें: कोरोना के मामलों में आज फिर आया उछाल, इतने हुए कुल एक्टिव केस

टिटहरी के अंडों से होती है बारिश की भविष्‍यवाणी

how tatiri bird predict rain season

टिटहरी खेतों में अपने अंडों के माध्यम से बारिश की सटीक भविष्यवाणी करती है। इसके अंडों की संख्या और उनकी। स्थिति से पता लगाया जा सकता है कि बारिश कितने माह और किस तरह होगी।

टिटहरी के अंडों से वर्षा का अनुमान कैसे लगाते हैं

टिटहरी पक्षी ने अगर मानसून से पहले खेत की ऊंची मेढ़ पर चार अंडे दिए हैं। इससे देसी मौसम विज्ञानी यानी कि गांव के बुजुर्गों का मानना है कि इस बार बरसात का मौसम पूरे 4 माह तक रहेगा और अच्छे मानसून रहने के आसार हैं। मानसून का अंदाजा लगाने के लिए टिटहरी पक्षी की गतिविधि पर नजर रखी जाती है।

टिटहरी पक्षी मानसून से पहले अंडे देती है। टिटहरी अगर 2 अंडे देती है तो माना जाता है कि मानसून की अवधि 2 माह रहेगी। टिटहरी ने ऊंचे स्थान पर चार अंडे दिए हैं तो ऐसा माना जाता है कि बरसात का मौसम पूरे 4 माह रहेगा और ये अच्छे मानसून रहने के संकेत हैं।

टिटहरी कब अंडे देती है

tatiri bird eggs

यह मादा अगर छह अंडे देती है तो मानसून में अच्छी पैदावार व बरसात की उम्मीद बन जाती हैं। खुले घास के मैदान, छोटे-मोटे पत्थरों, सूनी हवेलियों व सूनी छतों पर बसेरा करने वाली टिटहरी का प्रजनन मार्च से अगस्त माह के दौरान होता है।

ये भी पढ़ें: Twitter को खरीदने के लिए Elon Musk जेब से खर्चेंगे 15 अरब डालर, उधार लेने को भी तैयार

टिटहरी को लेकर ये भी हैं मान्‍यताएं

मानना है कि यदि टिटहरी ऊंचे स्थान पर अंडे रखती है तो बारिश तेज होती है। यदि टिटहरी निचले स्थान पर अंडे देती है तो उस साल कम बारिश होती है। यदि तीन अंडे हो तो 3 माह और 4 हो तो 4 माह बारिश का अनुमान लगाया जाता है।

वहीं टिटहरी के अंडों का मुंह जमीन की ओर होने पर मानसून के दौरान मूसलाधार बारिश, समतल स्थान पर रखे होने पर औसत बारिश और किसी गड्ढे में अंडे दिए जाने पर सूखा पड़ने का अनुमान लगाया जाता है।

टिटहरी के अंडों से बच्‍चे कितने दिनों में बाहर आते हैं

tatiri baby

इस पक्षी के अंडे देने के करीब 18 से 25 दिनों में इनमें से बच्चे बाहर निकल जाते हैंं। टिटहरी के बच्चों के पैरों का रंग सामान्य तौर पर लाल होता है। बाद में धीरे-धीरे बड़े होने के साथ यह रंग पीला हो जाता है। इनके अंडे पत्थर के रंग के हल्के पीले पर स्लेटी भूरे, गहरे भूरे या बैंगनी धब्बों बाले अंडे देती है। ये कीट-पतंगे खाकर अपना भरण-पोषण करते हैं। अंडों की नर व मादा दोनों रक्षा करते हैंं।

टिटहरी पक्षी की आवाज कैसी होती है

डीड ही टू इटडीड ही टू इट’ की निकालते हैं आवाज। मौसम व अन्य चेतावनी देने वाली टिटहरी कई प्रकार की आवाजें निकालती है। इसकी आवाज पर यह आभास होता है कि या तो मौसम बदलने वाला है या फिर कोई जानवर या पक्षी आने वाला है। टिटहरी लगभग दिनभर डीड ही टू इट…डीड ही टू इट…की आवाज निकालती रहती है।

बेहद चौकन्ना पक्षी है टिटहरी

टिटहरी बेहद चौकन्ना पक्षी है जो अपने पास आने वाले किसी भी जीव जंतु, मनुष्य को देखकर तीखा शोर करते हैं। इनकी उम्र करीब 6-15 साल मानी गई है। लंबाई 15 सेमी होती है, इनकी आंखें व चोंच का हिस्सा लाल होता है। प्रजनन काल के दौरान यह और भी गहरा हो जाता है।

चिड़ियांं भी देती हैं बारिश की सूचनाएं

Birds also give rain information

चिड़िया के घोंसले की ऊंचाई से भी बारिश का अंदाजा लगाया जाता है। अगर चिडि़या ने घोंसला पर्याप्त ऊंचाई पर बनाया हो, तो इसे अच्छी वर्षा का प्रतीक माना जाता है। यदि घोंसला नीचे है, तो वर्षा की अनुमान भी सामान्य से कम होने का लगाया जाता है। जानवरों के अलावा पेड़, पौधों से भी वर्षा का अनुमान लगाने में मदद मिलती है।

माना जाता है कि यदि कोई पक्षी धूल मिट्टी में स्नान करता है तो ये जल्द बरसात होने के संकेत हैं। माना जाता है कि धूल मिट्टी में स्नान करते हुए पक्षी को देखें तो 24 घंटे के अंदर बरसात हो जाती है।

चींटियां करतीं हैं बारिश की भविष्यवाणी

Ants predict rain

इसी तरह अगर चींटियां कतार बनाकर अपने अंडों को एक दिशा से दूसरी तरफ ले जाती हुई नजर आएं तो समझ लेना चाहिए कि जल्द ही बरसात होने वाली है। इसके पीछे मानना है कि चींटियों को जमीन में नमी बहुत जल्दी महसूस हो जाती है। इसलिए वो संभावित बरसात को देखते हुए अपने अंडों को सुरक्षित स्थान की ओर ले जाती हैं और ये बरसात के संकेत होते हैं।

चींटियों की अन्‍य गति‍विधियों से भी बारिश का पता चलता है

चींटियों की गतिविधि को देखकर बारिश का सबसे पहले अंदाजा लगाया जा सकता है। माना जाता है कि अगर चींटियां भारी मात्रा में अपने समूह के साथ अंडे लेकर घर बदलती दिखाई दें, तो बारिश का मौसम शुरू होने का अनुमान लगाया जाता है। चिड़िया के घोंसले की उंचाई से भी बारिश का अंदाजा लगाया जाता है। अगर चिडि़या ने घोंसला पर्याप्त उंचाई पर बनाया हो, तो इसे अच्छी वर्षा का प्रतीक माना जाता है। यदि घोंसला नीचा है, तो वर्षा की अनुमान भी सामान्य से कम होने का लगाया जाता है।

पेड़ पौधों भी वर्षा होने का देते हैं संकेत

Trees and plants also indicate rain

माना जाता है कि गोल्डन शावर नाम के पेड़ में फूल आने के 45 दिन के अंदर बारिश शुरू हो जाती है। इसी तरह अगर नीम का पेड़ फूलों से भर जाए, तो इसे बहुत अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है।

  • आकाश में सारस का झुंड यदि गोलाकार परावलय बनाकर उड़ता दिखे, तो यह शीघ्र वर्षा का संकेत माना जाता है। भारतीय किसान इन्हें देखकर अपने खेतों मे बीज बोने की तैयारियों में लग जाते हैं।
  • पेड़ों पर दीमक तेजी से घर बनाने लगें तो इसे अच्छी वर्षा का संकेत माना जाता है।
  • मोरों का नाचना, मेंढक का टर्राना और उल्लू का चीखना तो पूरे भारत में वर्षा का संकेत माना ही जाता है।
  • बकरियां अगर अपने कानों को जोर-जोर से फड़फड़ाने लगें, तो यह भी शीघ्र वर्षा होने का सूचक माना जाता है।
  • भेड़ें अगर अचानक अपने समूह में इकट्ठी होकर चुपचाप खड़ी हो जाएं, तो समझा जाता है कि भारी बारिश शुरू होने ही वाली है।
  • यदि इल्लियां तेजी से अपने लिए छिपने की जगह ढूंढने लगें, तो इसे भी पानी जल्दी ही शुरू होने का संकेत माना जाता है।
  • शाम ढलते समय अगर लोमड़ी की आवाज कहीं दूर से दर्द से चीखने जैसी आए, तो यह बारिश आने का आसार मानी जाती है।

कौवे को प्रकृति का मौसम विज्ञानी क्‍यों कहा जाता है

Why crows are called meteorologists of nature

प्रकृति के नैसर्गिक चक्र के संकेतों को समझने की अलौकिक शक्ति कौवों में होती है। बारिश के संदर्भ में कौवों का आकलन काफी सटीक होता है। पौराणिक ग्रंथों में स्निग्ध या नर्म प्रकृति के पेड़ों जैसे आम, करंज या कांटों वाले वृक्षों का कौवों से पुराना संबंध बतलाया गया है।

कौवे यदि मई के महीने में अपना घोंसला बबूल या सावर जैसे कांटेदार वृक्षों पर बनाते हैं तो बारिश के कम होने की संभावना रहती है। इसके विपरित यदि वे आम या करंज के वृक्ष पर घोंसला बनाते हैं तो ये अच्छी बारिश के संकेत होते हैं।

  • कौआ अगर पेड़ की पूर्व दिशा की ओर घोंसला बनाता है तो बारिश अच्छी होती है। अगर पश्चिम दिशा की ओर बनाता है तो सामान्य बारिश होगी।
  • उत्तर-दक्षिण की ओर बनाए तो बारिश बहुत कम होती है। अगर कौवा पेड़ के शिखर पर घोंसला बनाता है तो बहुत उसे कम बारिश होने का संकेत कहा जा सकता है। हालांकि ऐसा बहुत कम होता है परंतु हुआ तो उसे सूखे का स्पष्ट संकेत मानना चाहिए।
  • कौआ यदि पेड़ की पूर्व दिशा की ओर घोंसला बनाता है तो बारिश अच्छी होती है। यदि पश्चिम दिशा की ओर घोंसला बनाता है तो सामान्य बारिश की संभावना होती है।
  • उत्तर-दक्षिण की तरफ बनाए तो बारिश बहुत कम होती है। यदि कौवा पेड़ के शिखर पर घोंसला बनाता है तो यह भी कम बारिश होने के संकेत माने जाते है। इस तरह कौवा अतिवृष्टि से लेकर अकाल तक के संकेत अपने घोंसले के जरिए दे देता है।
  • नर और मादा कौवे मिलकर घोंसले को बनाते हैं। नर कौआ घोंसला बनाने के लिए आवश्यक बारीक लकड़ियां, तिनके और कपास लाता है, तो मादा कौआ सुंदर घोंसले को आकार देती है। मादा कौए के अंडे से भी बारिश का पूर्वानुमान लगाया जाता है।
  • यदि मादा ने चार अंडे दिए हैं तो यह अच्छी बारिश होने का संकेत है। यदि दो अंडे दिए तो कम बारिश के और एक ही अंडा दिया तो अल्पवर्षा के योग हैं। यदि कौवे ने जमीन पर अंडा दिया है तो उस साल भयानक सूखा पड़ने की संभावना रहती है।

हमें Google News पर फॉलो करें- क्लिक करें !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT