होम / ब्लू हाई स्लिट ड्रेस पहने 'सिटाडेल' के प्रिमियर में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, हौंसला बढ़ाती उनकी मां मधु चोपड़ा भी आईं नज़र

ब्लू हाई स्लिट ड्रेस पहने 'सिटाडेल' के प्रिमियर में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, हौंसला बढ़ाती उनकी मां मधु चोपड़ा भी आईं नज़र

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 4, 2023, 10:55 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Priyanka Chopra Citadel Premiere Look) बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने काम की वजह से विदेशों में छाई हुईं हैं। बता दें कि प्रियंका की हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज के रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस मुंबई में दूसरे आयोजित इवेंट में ‘सिटाडेल’ के प्रिमियर में नज़र आईं।

प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी ‘सिटाडेल’ की टीम भी मौजूद हैं। इस दूसरे दिन के इवेंट में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कईं सितारों ने शिरकत की। प्रियंका चोपड़ा की मां भी इस इवेंट में उनका हौंसला बढ़ाती नज़र आईं।

आपको बता दें कि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा का लुक सोशल मीडिया पर देखते ही देखते छा गया है। इन फोटोज़ में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज देखकर फैंस दीवाने हो रहें हैं।

बता दें कि देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर ब्लू कलर की स्लिट कट ड्रेस पहने नज़र आईं। एक्ट्रेस की ये गाउन इतनी ज्यादा फिटिंग की है उसमें उनका फिगर साफ फ्लॉन्ट हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू कलर की ड्रेस के साथ ब्लैक कलर की हाई हिल्स पहने हुए हैं। इसके साथ गोल्डन ब्रैसलेट, सिल्वर ईयरिंग्स पहले उनका लुक और भी ज्या खूबसूरत लग रहा है।

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा का मेकअप भी काफी ग्लैमरस लग रहा है। इस मेकअप में प्रियंका इंटरनेशनल लुक में नज़र आ रहीं हैं। इस लुक की लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफें कर रहें हैं।

‘सिटाडेल’ में प्रियंका चोपड़ा एक्शन करती नज़र आएंगी। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके को-स्टार रिचर्ड मैडेन भी नज़र आएंगे। इस इवेंट में रिचर्ड मैडेन ब्लैक लुक में काफी हैंडसम दिखाई दिए।

इस इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा का हौंसला बढ़ाती उनकी मां मधु चोपड़ा भी नज़र आईं।

‘सिटाडेल’ के दूसरे आयोजित इवेंट में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने भी शिरकत की। उनके गोल्डन कलर की साड़ी लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT