होम / Raj Kundra Biopic: फराह खान के हाथ आई राज कुंद्रा की बायोपिक? विवादित कुंद्रा ने दिया हिंट

Raj Kundra Biopic: फराह खान के हाथ आई राज कुंद्रा की बायोपिक? विवादित कुंद्रा ने दिया हिंट

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : September 29, 2023, 9:38 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Raj Kundra Biopic: शिल्पा के पति राज कुंद्रा के जीवन पर अब बायोपिक बनने जा रही है, इस बात को लेकर बीते दिन मुनव्वर फारुकी और फराह खान के एक वीडियो में देखने को मिला था। वहीं अब खुद राज ने भी इस पर हिंट दिया है। बॉलीवुड की फिटनेस आईकॉन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा काफी दिनों से चर्चा में बने हुए हैं।

हाल ही में वह 3 साल बाद इंस्टाग्राम पर वापस आए हैं। अपनी सोशल मीडिया पर वापसी के बाद आज उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग उनकी बायोपिक का ऐलान मान रहे हैं। हालांकि बीते दिन फिल्म निर्माता फराह खान ने भी एक वीडियो के जरिऐ राज कुंद्रा की बायोपिक को लेकर हिंट दिया था।

लोगो के सामने बन गए मास्कमैन 

अपने अलग-अलग तरह के मास्क की वजह से राज कुंद्रा हमेशा चर्चा में रहते हैं। काफी वक्त से लोगो ने उनका चेहरा नहीं देखा है। लोग अब उन्हें मास्कमैन कहकर बुलाते हैं। इसी वजह से कुंद्रा ने अपने कई मास्क वाले लुक को एक साथ जोड़कर एक वीडियो बनाया है, इसे वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बायोपिक की ओर इशारा करते हुए राज कुंद्रा ने कैप्शन में लिखा है, “हर मुखौटे के पीछे एक चेहरा है और हर चेहरे के पीछे एक कहानी”।

मुनव्वर फारुकी के साथ की वीडियो शेयर

फिल्म निर्माता फराह खान ने एक पोस्‍ट के जरिए आने वाली बायोपिक की तरफ इशारा किया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्‍म विवादित राज कुंद्रा पर बनाई जाएगी। फराह ने इंस्टाग्राम पर कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारुकी के साथ एक वीडियो शेयर की। वीडियो में दोनों ने ‘राज’ पर एक बायोपिक प्रोजेक्ट बनाने के बारे में बात की, जिससे फैंस को यह पता चल गया कि वे वास्तव में “मास्क मैन” राज कुंद्रा पर एक बायोपिक बनाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

ये भी पढ़े:

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

T20 World Cup 2024: जानें कौन हैं खलील अहमद जिन्हें टी20 विश्व के लिए रिजर्व में किया गया है शामिल-Indianews
Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बचाव में उतरे शरद पवार, पीएम मोदी के शहजादा वाले बयान पर किया पलटवार-Indianews
Ranbir Kapoor ने एनिमल के गाने को पियानो पर किया एंजॉय, Alia Bhatt ने रिकॉर्ड किया ये अनसीन वीडियो -Indianews
LSG VS MI: मुंबई को हरा प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिती मजबूत करना चाहेगी लखनऊ, जाने दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11-Indianews
Afghan Tourism: दुनिया को अपना खूबसूरत चेहरा दिखाने की तैयारी कर तालिबान, दे रहा युवाओं को नई क्लास
LSG VS MI: लखनऊ सुपर जाइंट्स को उसके घर में हराना चाहेगी मुंबई, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
केजरीवाल को क्यों किया गिरफ्तार? SC ने मांगा ED से जवाब
ADVERTISEMENT