<
Categories: Uncategorized

Amravati Sex Scandal: अमरावती सेक्स स्कैंडल का वीडियो शेयर करने वाले 8 आठ लोगों पर एक्शन, घंटे के हिसाब से होता था ये काम

Amravati Sex Scandal News: महाराष्ट्र के अमरावती में सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि ये सभी आठों लोग सोशल मीडिया मंचों पर इन क्लिप और तस्वीरों को प्रसारित करने में शामिल थे तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

Amravati Sex Scandal Video Case: महाराष्ट्र के अमरावती में सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस का एक्शन जारी है. पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो क्लिप और तस्वीरें प्रसारित करने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक के घर से एक लैपटॉप, एक टैब और एक हार्ड डिस्क जब्त की गई है.

अमरावती (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि 11 अप्रैल को कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो नजर आने के बाद जांच शुरू हुई और उनमें से एक वीडियो में परातवाड़ा थाना क्षेत्र के एक लड़के के साथ एक लड़की दिखाई दे रही थी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीड़ितों की पहचान कर ली थी और उनसे औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया था, लेकिन कोई भी आगे नहीं आई.

पुलिस ने अयान नाम के युवक को किया है गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस ने परातवाड़ा निवासी आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद (19) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत स्वयं प्राथमिकी दर्ज की है. 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उसे 13 अप्रैल को पकड़ा गया था और वह 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में है. जांच में पता चला है कि उसने वीडियो और तस्वीरें अपने दोस्त उजेर इकबाल खान (20) को भेजी थीं, जो परातवाड़ा का ही निवासी है. उसने कई अन्य लोगों के साथ इन वीडियो और तस्वीरों शेयर किया था.

एसपी ने अन्य पांच आरोपियों की पहचान अचलपुर निवासी मोहम्मद साद, तबरेज खान तस्लीम खान, ऐफाज खान मनीर खान, मोहम्मद इमरान मोहम्मद साजिद और शेख नवीद शेख हसन के रूप में की है.

घंटे के हिसाब से अपना किराए का फ्लैट दिया था सुगुणा

आठवां आरोपी मानव दीपक सुगुणा है, जिसने अयान अहमद तनवीर अहमद को लड़कियों का यौन शोषण करने के लिए अपना किराए का फ्लैट घंटे के हिसाब से दिया था. सुगुणा मूल रूप से वर्धा जिले का रहने वाला है.

एसपी ने बताया कि ये सभी आठों लोग सोशल मीडिया मंचों पर इन क्लिप और तस्वीरों को प्रसारित करने में शामिल थे तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के पांच मोबाइल फोन विश्लेषण और हटाए गए डेटा की पुनर्प्राप्ति के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में भेजे गए हैं.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST