<
Categories: क्रिकेट

Mayank Rawat: 6 गेंद में जड़ चुके 5 छक्के… कौन हैं दिल्ली के मयंक रावत? MI के लिए किया IPL डेब्यू

Mayank Rawat IPL Debut: पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 साल के युवा ऑलराउंडर मयंक रावत ने अपना आईपीएल डेब्यू किया. उनका घरेलू करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा है, लेकिन उनकी गेंद और बल्ले से मैच जिताने की काबिलियत पर MI ने भरोसा जताया है. जानें कौन हैं मयंक रावत...

Mayank Rawat IPL Debut: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक ऐसा ग्लोबल मंच है, जहां पर टैलेंट को मौका दिया है. हर साल की तरह इस सीजन भी भारत के कई युवा खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं. 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच में भी एक 26 साल के युवा ऑलराउंडर ने भी अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की. हम बात कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी मयंक रावत (Mayank Rawat) की. पंजाब किंग्स के खिलाफ मयंक रावत ने डेब्यू किया. इस समय मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बुरे दौर से गुजर रही है. 5 बार की चैंपियन टीम मौजूदा सीजन में लगातार 3 मुकाबले हार चुकी है. ऐसे में मुंबई इंडियंस ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को मजबूत बनाने के लिए मयंक रावत को मौका दिया. उन्हें कीवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की जगह पर टीम में शामिल किया गया. ऐसे में फैंस के मन में मयंक रावत को लेकर सवाल उठे कि आखिर ये 26 साल का युवा ऑलराउंडर कौन है? जानिए कौन हैं मयंक रावत…

कौन हैं मयंक रावत?

मयंक रावत दिल्ली के रहने वाले हैं. उनका जन्म 4 दिसंबर 1999 को हुआ था. मयंक रावत घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं. उन्होंने शुरुआत में ही दिल्ली की ओर से खेलते हुए अपनी काबिलियत दिखाई. साल 2024 में मयंक रावत ने ‘दिल्ली प्रीमियर लीग’ (DPL) के दौरान ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 289 रन बनाए थए. इतना ही नहीं. उन्होंने DPL में एक ही ओवर में 5 छक्के भी लगाए थे. इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल टीमों का ध्यान उनकी ओर गया था. मयंक रावत बल्लेबाजी में बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं. साथ ही वह सटीक राइट-आर्म ऑफ-ब्रेक भी डालते हैं.

MI ने 30 लाख में खरीदा

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में मयंक रावत पर भरोसा जताया. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन में MI ने मयंक रावत को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था. मुंबई इंडियंस की स्काउट्स ने मयंक रावत को उनके घरेलू प्रदर्शन को देखकर उनकी काबिलियत पहचानी थी. डेब्यू मैच से पहले मयंक रावत ने नेट सेशन में कोच मार्क बाउचर और कप्तान हार्दिक पांड्या को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया, जिसके बाद उन्हें MI की कैप दी गई.

मयंक रावत का घरेलू करियर

मयंक रावत ने घरेलू टी20 क्रिकेट में 122.58 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जबकि उनका औसत करीब 28.50 का रहा है. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं. इसके अलावा वह विकेट चटकाने में भी माहिर हैं. मयंक ने 9 पारियों में 7.60 की इकोनॉमी से 5 विकेट चटकाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST