<
Categories: Uncategorized

सूरत में नवकार महामंत्र महाजाप, अमित शाह का वर्चुअल संदेश, विश्व शांति का आह्वान

सूरत (गुजरात) [भारत], 16 अप्रैल: विश्व शांति, अहिंसा और आध्यात्मिक एकता का संदेश देने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को सूरत में भव्य सामूहिक…

सूरत (गुजरात) [भारत], 16 अप्रैल: विश्व शांति, अहिंसा और आध्यात्मिक एकता का संदेश देने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को सूरत में भव्य सामूहिक महाजाप सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) सूरत द्वारा इंडोर स्टेडियम में सुबह 7:29 से 9:36 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर नवकार मंत्र के गूंज से भक्तिमय हो गया।

  • 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन सफल, 108 देशों में 10 करोड़ लोगों की भागीदारी के लक्ष्य के साथ किया गया आयोजन

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअली जुड़े और अपने संबोधन में कहा कि नवकार मंत्र किसी व्यक्ति विशेष का स्मरण नहीं, बल्कि पद और गुणों की आराधना है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गुणों की पूजा करता है, वे गुण स्वतः उसके जीवन में आते हैं। नवकार मंत्र मानव जीवन को श्रेष्ठता की ओर ले जाने वाला मार्ग है और आज के अशांत वातावरण में “सव्व पावप्पणासणो” और “मंगलाणं च सव्वेसिं” जैसे संदेश पूरी मानवता के लिए कल्याणकारी हैं। उन्होंने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए इस पवित्र मंत्र की शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

सूरत के इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक और समाज के अग्रणी लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने एक स्वर में महाजाप कर विश्व शांति, सौहार्द और अहिंसा का संदेश दिया। गच्छाधिपति, आचार्य भगवंत, साध्वीजी भगवंत सहित चतुर्विध संघ की पावन निश्रा में आयोजन सम्पन्न हुआ। सूरत के सभी जैन संघों, समाज के पदाधिकारियों, JITO के सदस्यों और पूरे जैन समाज की उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

सूरतwidth=

कार्यक्रम के दौरान मनन संघवी, ध्वनिल केसुडिया और बाल कलाकार विवान बाफना की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही शासन भक्ति के विशेष आयोजन ने पूरे वातावरण को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

JITO सूरत के अनुसार इस वर्ष विश्व नवकार महामंत्र दिवस 108 से अधिक देशों में मनाया गया, जिसमें लगभग 10 करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया था।

यह पूरा आयोजन मिलन पारिख (चेयरमैन), मितेश गांधी (चीफ सेक्रेटरी), ललित शाह, निरव शाह और प्रकाश डूंगाणी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और उत्साह से इस कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां मिली हैं। इस महाजाप के माध्यम से “एक भावना, एक उद्देश्य, एक विश्व, एक स्पंदन, एक मंत्र” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Share
Published by
Indianews Webdesk

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST