<
Categories: देश

कलयुगी बेटा! बीमार मां को बेटे ने तीसरी मंजिल से दिया धक्का, क्या है हत्या का कारण?

बेंगलुरू के आरआर नगर इलाके में एक बेटे ने अपनी बीमार मां को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना को सुनने के बाद लोग काफी हैरान हैं कि आखिर बेटे ने मां की हत्या क्यों की?

Bengaluru Crime News: बेंगलुरू के आरआर नगर से दिल को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है. इस घटना को जिसने सुना, वो ही सकते में आ गया. दरअसल, आरआर नगर के बेमल लेआउट इलाके में एक बेटे ने अपनी 72 वर्षीय मां की हत्या कर दी. उनकी जान लेने के लिए उसने वृद्ध महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. मौके पर ही महिला की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है.

6 साल से बीमार थी वृद्धा

मृतका की पहचान सावित्रीम्मा के रूप में हुई है. कहा जा रहा है कि वो बीते लगभग 6 सालों  से बीमार थीं. उन्हें लकवे की शिकायत थी और बीते एक साल से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था और हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे थे. इसके कारण उन्हें हर वक्त देखभाल के लिए किसी की जरूरत पड़ती थी.

मां को तीसरी मंजिल से दिया धक्का

वहीं इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी की पहचान वेंकटेश के रूप में हुई है. वो अपनी मां की लंबी बीमारी के कारण तनाव में रहता था. मां की बिगड़ती तबियत के कारण वो मानसिक रूप से परेशान था. इसके कारण उसने कथित रूप से अपनी मां को घर की सबसे ऊपरी यानी तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. इसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी.

बुजुर्गों की देखभाल को लेकर उठ रहे सवाल

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी बेटे को भी हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है. वहीं इस घटना के सामने आने के बाद बुजुर्गों की देखभाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST