Chandrika Dixit Viral Video: दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं. चंद्रिका ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. दरअसल, बीते कुछ समय से चंद्रिका दीक्षित एक मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो बना रही थीं. वो कभी उसके साथ सलाम वालेकुम कहती हुई वीडियो बना रही थीं, तो कभी उसके साथ रोमांटिक वीडियो बना रही थीं. एक्ट्रेस की इन वीडियोज के कारण उन दोनों के बीच संबंध को लेकर भी अफवाहें उड़ रही थीं. वहीं अब एक्ट्रेस ने रोते हुए इस मामले पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोते हुए माफी मांगती नजर आ रही हैं. हालांकि लोग इसे नया पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.
वीडियो में क्या बोलीं चंद्रिका
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने माथे पर तिलक लगाकर और हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि वो अब किसी भी मुस्लिम लड़के के साथ नजर नहीं आएंगी. उन्होंने माना कि वो एक मुस्लिम लड़के के साथ नजर आ रही थीं लेकिन अब भविष्य में वो किसी मुस्लिम लड़के की वीडियो में नजर नहीं आएंगी. न ही कोई मुस्लिम लड़का उनकी वीडियो में नजर आएगा. उन्होंने कहा कि उनके लिए धर्म बराबर हैं और सबका सम्मान करती हैं लेकिन वो सनातनी हैं और सनातनी ही रहेंगी.
पति को लेकर बोला था झूठ
बीते काफी समय से कहा जा रहा था कि चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा है. उन्होंने कई मंचों पर अपने रिश्ते को लेकर बातचीत की. वहीं उनके पति ने कई चैनल्स और सोशल मीडिया साइट्स पर इशारा किया था कि उनकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था. इसके कारण दोनों के फैंस उनके समर्थन में नजर आए. हाल ही में दोनों की एक वीडियो सामने आई, जिसमें युगम और चंद्रिका एक साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आए. इसके बाद लोगों ने दोनों पर सवाल उठाया कि जो रिश्ता अब तक इतना खराब था. अचानक से वो सही कैसे हो गया.