होम / यूपी चुनाव में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान को बनाया प्रभारी

यूपी चुनाव में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान को बनाया प्रभारी

India News Editor • LAST UPDATED : September 8, 2021, 7:32 am IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

यूपी चुनाव को लेकर भाजपा ने एक कदम और बढ़ा दिया है। पार्टी ने प्रभारी व सह प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी चुनाव का प्रभारी बनाया है।
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्स सभा सदस्य सरोज पांडेय व विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया है।
वहीं, अलग-अलग क्षेत्रों के लिए भी प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी लोकसभा सांसद संजय भाटिया को, बृज क्षेत्र का प्रभारी बिहार से विधायक संजीव चौरसिया को, अवध क्षेत्र का प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार को, कानपुर का प्रभारी राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को, गोरखपुर का प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन को व काशी क्षेत्र का सह प्रभारी सुनील ओझा को बनाया गया है।
भाजपा और सपा में मुख्य मुकाबले की संभावना
यूपी चुनाव को लेकर लगभग सभी दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। चर्चा के अनुसार मुख्य लड़ाई सपा व भाजपा के बीच मानी जा रही है पर बसपा भी मुकाबले में होने का दावा कर रही है। यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव के नजरिये से भी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। कहा जा रहा है कि अगर भाजपा यूपी चुनाव जीतने में कामयाब रही तो 2024 में भी जीत की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। हालांकि, किसान आंदोलन भाजपा के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Madhuri के दीवाने थे Sanjay Leela Bhansali, साथ काम करने के लिए किया सालों इंतेजार -Indianews
Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ की सादगी ने जीता जनता का दिल, वीडियो वायरल-Indianews
Supreme Court on EVM: ईवीएम के हर वोट का पर्ची से मिलान करने की मांग वाली सारी याचिकाएं खारिज, जानें पूरा मामला- indianews
Realme C65: रियलमी धमाके को तैयार, आज भारत में लॉन्च करेगा सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन; जानें स्पेक्स और कीमत – indianews
Almond Oil: बादाम का तेल लगाने के ये हैं फायदे, दूर होंगी इससे जुड़ी परेशानियां-Indianews
24 साल पहले फरदीन खान के साथ काम करने से मना कर चुके थे Sanjay leela bhansali, बताई थी ये वजह -Indianews
Pro-Palestine Protests: फिलिस्तीन समर्थन में विरोध प्रदर्शन करना भारतीय छात्रा को पड़ा भारी, अमेरिकी पुलिस ने किया गिरफ्तार-Indianews
ADVERTISEMENT