इंडिया न्यूज, गोरखपुर:
chhat poja 2021 छठ पूजा में सबसे ज्यादा वह महिलाएं उत्साहित हैं जो पहली बार व्रत रखने जा रही हैं। इसमें नव विवाहिताएं भी शामिल हैं। साथ ही व्रती महिलाएं कोशी भरने की तैयारी कर रही हैं। छठ व्रत के दिन भगवान सूर्य की आराधना के साथ ही घरों में कोशी भी भरी जाएगी। छठ पूजा को लेकर सभी के अंदर जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा है।
Many women will fast for the first time after marriage
अनेक महिलाएं शादी के बाद ससुराल आने पर पहली बार व्रत रहेंगी। कुछ ने पड़ोसियों के कहने व छठ माता की महिमा सुनने के बाद व्रत रहने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि छठ माता सभी का कल्याण करती हैं। उनके व्रत से बहुत से संकट दूर हो जाते हैं।
तुर्कमानपुर की सोनी बताती हैं कि शादी के बाद ससुराल आई तो यहां छठ व्रत रहने की परंपरा है। सास मां के कहने पर मैंने व्रत का संकल्प लिया है। पहली बार का व्रत है इसलिए मन इसे लेकर उत्साह है। घर के लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं।
सूर्यकुंड की गौरी श्रीवास्तव बताती हैं कि मैं बहुत दिन से व्रत रहने की सोच रही थी। इस बार परिवार से अनुमति मिल गई है। परिवार व पड़ोस से पूरा सहयोग मिल रहा है। छठ माता के प्रति मेरे मन में बहुत गहरी आस्था है। तैयारी चल रही है।
अलहदादपुर की रागिनी सिंह बताती है कि इसी साल मेरी शादी हुई है। शादी के बाद व्रत करने का संकल्प लिया था। इस बार व्रत रहूंगी। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रख रही हूं। परिवार के लोग जैसे बता रहे हैं, वैसा कर रही हूं। इसे लेकर बहुत उत्साह है।
मोहद्दीपुर की रिया कुमारी बताती हैं कि मेरी शादी इसी साल सोनभद्र में हुई है। शादी बाद व्रत रहने का संकल्प है। इसलिए व्रत के लिए ससुराल से घर आ गई। सास मां ने भी कहा कि पहला व्रत है, अपनी मां के साथ रहो तो ज्यादा अच्छा है।
तुर्कमानपुर की मीरा बताती हैं कि कोशी भरी जाएगी। इस दौरान उत्सव का माहौल होता है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद रात को आंगन में चौक पूरकर कोशी भरी जाती है। इसकी तैयारी चल रही है।
Debate on Rafale राफेल पर बहस शुरू, भाजपा बोली- राहुल गांधी दें जवाब
Connect With Us : Twitter Facebook