India News (इंडिया न्यूज),Uttarakhand News: हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मौसी के घर आई एक 11 साल की नाबालिग के साथ उसके मौसा ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। आपको बता दें कि नाबालिग को अस्पताल में एडमिट कराया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार […]
India News (इंडिया न्यूज),Uttarakhand News: हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मौसी के घर आई एक 11 साल की नाबालिग के साथ उसके मौसा ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। आपको बता दें कि नाबालिग को अस्पताल में एडमिट कराया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो, दुष्कर्म में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मौसी के घर पर ही रुक गई
आपको बता दें कि वनभूलपुरा निवासी 1 महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में ही रहती है। बहन ने कुछ महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि शुक्रवार को उनकी 11 साल की बेटी मौसी के घर गई थी।जहां उसे रात हो गई। रात होने पर बच्ची अपने मौसी के घर पर ही रुक गई। आरोप लगाय कि इसी दौरान रात को नशे में धुत होकर मौसा घर में आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि चीखने और रोने की आवाज सुनकर घर वाले कमरे में पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने कहा कि बच्ची के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।