<
Categories: वीडियो

दादा-दादी को लेकर दुबई पहुंचा पोता, पहली बार किया हवाई जहाज का सफर, आसमान छूते इन्फिनिटी पूल में की स्विमिंग

Elderly Couple Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युववक अपने दादा-दादी को पहली बार हवाई जहाज से दुबई लेकर जाता है. इसके बाद उन्हें स्काई हाई के स्विमिंग पूल में इंजॉय कराता है.

Elderly Couple Viral Video: अक्सर आपने लोगों को अपने माता-पिता, दादा-दादी को खूबसूरत तोहफे देते देखा होगा, जिन्होंने सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शन बटोरे. एक बार फिर एक खूबसूरत वीडियोइन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक पोता अपने दादा-दादी को लेकर दुबई गया. कपल पहली बार हवाई जहाज में बैठा. उनका खूबसूरत रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. ये वीडियो उनके पोते ने शेयर किया. इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने दादा-दादी का एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें बुजुर्ग कपल को एक स्विमिंग पूल में देखा गया. इसमें उन्हें दुबई में एक ऊंचे इनफिनिटी पूल का मजा ले रहे हैं.

पहली बार हवाई जहाज में बैठा बुजुर्ग कपल

इस्टाग्राम पर शेययर किए गए पहले वीडियो में एक भारतीय युवक अपने दादा-दादी को पहली बार हवाई जहाज में बैठाकर दुबई ले जाता है. दोनों बुजुर्ग पहली बार हवाई जहाज में बैठने को लेकर काफी खुश होते हैं. उनकी आंखों में खूबसूरत चमक और मुस्कान में सुकून साफ नजर आया. वे हवाई जहाज में बैठ कर बाहर आसमान देखते रहते हैं. उन्हें देखकर लगता है मानो दोनों हर पल को जी रहे हों. 

हाई-स्काई इन्फिनिटी पूल में किया इंजॉय

दूसरी वीडियो में युवक ने शेयर किया जिसमें उसके दादा-दादी दुबई के एक स्काई हाई इन्फिनिटी पूल से शहर का नजारा देखते हैं. वे पोते के साथ समय बिताते हुए खुश नजर आते हैं. जब पोते ने उनसे पूछा कि आपको कैसे लग रहा है, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. उन्हें मजा आ रहा है. इस दौरान उनके चेहरे पर खूबसूरत मुस्कान नजर आती है. उनका रिएक्शन बहुत खूबसूरत लगता है और दोनों पूल के पानी में मजे ले रहे थे.

वीडियोज के कैप्शन

पहली वीडियो को शेयर करते हुए उनके पोते यानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंकित ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘दादी जी की पहली फ्लाइट’. वहीं दूसरी वीडियो शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा दादी जी स्काई पूल फर्स्ट टाइम. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ क्योंकि इन वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया. बहुत से परिवारों और बच्चों का आज भी सपना है कि वे अपने माता-पिता को हवाई जहाज में बैठा सकें.

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं वीडियोज

वहीं उम्र के इस पड़ाव पर भी दादा-दादी का दुबई लोगों को ये याद दिलाने के लिए काफी है कि सपनों और मनोरंजन की कोई उम्र नहीं होती. इन वीडियो को अब तक तीस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही 3 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. लोग इन वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Red Magic 11S Pro vs Vivo T5 Pro 5G: बैटरी और परफॉर्मेंस में दोनों बेहतरीन, फीचर्स की तुलना में कौन आगे

आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…

Last Updated: May 20, 2026 20:20:31 IST

Silver Rate Today 20 May 2026:  देश के शहरों में क्या रही चांदी की कीमत, फटाफट करें नोट

Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 20:00:50 IST

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर हुई बढ़ोतरी, यहां जानें अपने शहरों में लेटेस्ट कीमत

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 19:49:31 IST

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए केला और आम सही या नहीं, ये सावधानियां बरतनी जरूरी?

डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…

Last Updated: May 20, 2026 18:02:57 IST

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिए निर्देश

Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…

Last Updated: May 20, 2026 18:01:48 IST

बिहार में मोबाइल टावर से लटका मिला युवक का शव, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…

Last Updated: May 20, 2026 17:27:26 IST