एक्ट्रेस निया शर्मा ने अमूल्य रत्न के विवादित 'Civic Sense' वीडियो की नकल करते हुए एक मजाकिया रील बनाई है, इसमें उन्होंने अर्जुन बिजलानी और जैस्मीन भसीन जैसे सितारों को जानबूझकर वीडियो खराब करने के लिए 'मैनरलेस' कहा, यह वीडियो अमूल्य रत्न के उस वायरल क्लिप पर एक सीधा कटाक्ष है, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है.
Nia Sharma Zero Civic Sense Spoof: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमूल्य रत्न (Amulya Rattan) का वो वीडियो तो आपने देखा ही होगा, जिसमें वो सड़क पर चलने वाले एक आम आदमी को ‘Zero Civic Sense’ का लेक्चर दे रही थीं क्योंकि उसने उनकी रील खराब कर दी थी, अब इसी वीडियो का मजाक उड़ाते हुए निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपना एक वर्जन पेश किया है, निया ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो अपना ‘फुल लुक’ दिखाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन तभी पीछे से अर्जुन बिजलानी, अभिषेक कुमार और जैस्मीन भसीन बारी-बारी से उनके फ्रेम में आकर वीडियो खराब कर देते हैं, निया ने बिल्कुल अमूल्य के लहजे में कहा, “मेरे वर्कप्लेस पर लोगों में बिल्कुल भी सिविक सेंस नहीं है हालांकि, यह वीडियो सिर्फ मस्ती और मजाक के लिए बनाया गया था, लेकिन फैंस का कहना है कि निया ने बिना नाम लिए अमूल्य रत्न की ‘एंटाइटेलमेंट’ वाली सोच पर तगड़ा वार किया है.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…
IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…
समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…
महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…
गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…
ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…