उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक शर्मनाक घटना के दौरान मानवता और साहस की जीत देखने को मिली एक व्यक्ति, जो सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा था, ने वहां से गुजर रहे एक मुस्लिम जोड़े (Muslim Couple) को रोक लिया आरोपी शख्स उनसे उनके नाम पूछने लगा और ज़बरन पहचान पत्र (ID) दिखाने की मांग करते हुए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा, जैसे ही आसपास के लोगों ने यह मंज़र देखा, वे तुरंत जोड़े की मदद के लिए आगे आए लोगों ने उस व्यक्ति को घेर लिया और तीखे सवाल किए कि उसे किसी नागरिक से उसकी पहचान पूछने का अधिकार किसने दिया, नागरिकों की एकजुटता देख आरोपी वहां से खिसकने पर मजबूर हो गया.
Noida Locals Confront Man Harassing Muslim Couple: यह घटना समाज के उस बदलते नजरिए को दर्शाती है जहां आम नागरिक अब नफरत और भेदभाव के खिलाफ मुखर हो रहे हैं कानून के अनुसार, किसी भी आम नागरिक को किसी दूसरे नागरिक से पहचान पत्र मांगने या उसे रोकने का अधिकार नहीं है, यह अधिकार केवल पुलिस या अधिकृत अधिकारियों के पास है, वायरल वीडियो में लोग साफ़ तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे अपने शहर में इस तरह की गुंडागर्दी और सांप्रदायिक तनाव बर्दाश्त नहीं करेंगे, नेटिज़न्स इस घटना को “पीक सैटिस्फैक्शन” (Peak Satisfaction) बता रहे हैं, क्योंकि यहां जनता ने किसी राजनीतिक दबाव के बिना खुद ही गलत के खिलाफ आवाज़ उठाई, नोएडा पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी दी गई है, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना और किसी को प्रताड़ित करना कानूनी अपराध है, जिस पर प्रशासन जांच कर रहा है.
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…
कुछ यूजर्स ने वीडियो में चल रहे गरबा डांस को कल्चर के प्रति प्यार और…
सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चक्कर में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर…
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…