Live TV
Search
HomeVideosनोएडा में मुस्लिम जोड़े से ‘आईडी’ मांग रहे शराबी को लोगों ने सिखाया सबक,सरेआम बदतमीजी देख भड़के स्थानीय लोग, देखें वीडियो!

नोएडा में मुस्लिम जोड़े से ‘आईडी’ मांग रहे शराबी को लोगों ने सिखाया सबक,सरेआम बदतमीजी देख भड़के स्थानीय लोग, देखें वीडियो!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-19 23:05:59

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक शर्मनाक घटना के दौरान मानवता और साहस की जीत देखने को मिली एक व्यक्ति, जो सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा था, ने वहां से गुजर रहे एक मुस्लिम जोड़े (Muslim Couple) को रोक लिया आरोपी शख्स उनसे उनके नाम पूछने लगा और ज़बरन पहचान पत्र (ID) दिखाने की मांग करते हुए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा, जैसे ही आसपास के लोगों ने यह मंज़र देखा, वे तुरंत जोड़े की मदद के लिए आगे आए लोगों ने उस व्यक्ति को घेर लिया और तीखे सवाल किए कि उसे किसी नागरिक से उसकी पहचान पूछने का अधिकार किसने दिया, नागरिकों की एकजुटता देख आरोपी वहां से खिसकने पर मजबूर हो गया.

Noida Locals Confront Man Harassing Muslim Couple: यह घटना समाज के उस बदलते नजरिए को दर्शाती है जहां आम नागरिक अब नफरत और भेदभाव के खिलाफ मुखर हो रहे हैं कानून के अनुसार, किसी भी आम नागरिक को किसी दूसरे नागरिक से पहचान पत्र मांगने या उसे रोकने का अधिकार नहीं है, यह अधिकार केवल पुलिस या अधिकृत अधिकारियों के पास है, वायरल वीडियो में लोग साफ़ तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे अपने शहर में इस तरह की गुंडागर्दी और सांप्रदायिक तनाव बर्दाश्त नहीं करेंगे, नेटिज़न्स इस घटना को “पीक सैटिस्फैक्शन” (Peak Satisfaction) बता रहे हैं, क्योंकि यहां जनता ने किसी राजनीतिक दबाव के बिना खुद ही गलत के खिलाफ आवाज़ उठाई, नोएडा पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी दी गई है, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना और किसी को प्रताड़ित करना कानूनी अपराध है, जिस पर प्रशासन जांच कर रहा है.

MORE NEWS