हरियाणा के सिरसा जिले में एक शादी समारोह के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, घटना उस वक्त की है जब दुल्हन की विदाई (Farewell) की रस्में निभाई जा रही थीं और सभी परिजन कार के पास खड़े होकर उसे विदा कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की हैचबैक कार ने नियंत्रण खो दिया, कार ने पहले वीडियो बना रहे कैमरामैन को सीधी टक्कर मारी और फिर भीड़ को कुचलते हुए आगे निकल गई, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक खुशनुमा माहौल अचानक मातम और चीखों में बदल गया, हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.
Sirsa Haryana Wedding Car Accident Video: यह घटना सड़क सुरक्षा और शादी समारोहों में बढ़ती लापरवाही की ओर इशारा करती है चश्मदीदों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला, कैमरामैन जो पूरी तरह अपने काम में व्यस्त था उसे पीछे से आ रहे खतरे का अंदाज़ा भी नहीं हुआ, उसे काफी गंभीर चोटें आई हैं, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ड्राइवर नशे में था या यह केवल एक तकनीकी खराबी थी? अक्सर सड़कों के किनारे होने वाले ऐसे समारोहों में सुरक्षा के इंतजाम ना होना ऐसे बड़े हादसों को न्योता देता है.
Joke of the Day: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…
Barabanki Gas Cylinder Issue: बाराबंकी में एक आदमी अपनी भतीजी की शादी के लिए SDM…
AMUL Milk Rate Increase: 14 मई से अमूल ब्रांड के दूध की कीमत में 2…
Snake Dream Meaning: सपनों की दुनिया हमेशा से लोगों के लिए रहस्य से भरी रही…
Indra Bansal: रविवार शाम ताजगंज विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां…
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी में बदलाव…