होम / Mandi tribe: बाप ही बनता है पति, दुनिया के इस कोने की अजीबो-गरीब कुप्रथा

Mandi tribe: बाप ही बनता है पति, दुनिया के इस कोने की अजीबो-गरीब कुप्रथा

Mahendra Pratap Singh • LAST UPDATED : April 4, 2024, 3:44 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Mandi tribe Bangladesh: दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर कई तरह के रिवाज और परंपराएं हैं। कुछ तो बेहद अजीब और हैरान करने वाली होती हैं। ऐसी ही एक परंपरा बांग्लादेश की मंडी जनजाति की है। जिसे आप सुनकर भरोसा नहीं करेंगे। दरअसल इस जनजाति के लोग अपनी बेटी से ही शादी रचाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही कुप्रथा के बारे में बताएंगे। यह कुप्रथा शदियों से चलती आ रही है और आज भी कायम है।

पिता ही बनाता है बनता है पति

बांग्लादेश की मंडी जनजाति के लोग अपनी बेटी के जवान होते ही उससे शादी कर लेते हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है पर यह हकीकत बात है। एक समय पर जो व्यक्ति लड़की का पिता होता वही कुछ समय बाद पति बन जाता है। दरअसल, अब यह परंपरा एक कुप्रथा में तब्दील हो चुकी है। यहां के पुरूष किसी कम उम्र की विधवा महिला से शादी करते हैं। लेकिन शादी की एक शर्त होती है कि वह उस महिला के बेटी से शादी कर लेगा। हालांकि पुरूष जिस लड़की से शादी करता है वह उस महिला के पहली शादी से जन्मी संतान होती है। इस मतलब है कि वह लड़की उस व्यक्ति की सौतेली बेटी होती है।

BAPS Hindu Temple: अबू धाबी के BAPS मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, पहले महीने आए 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु

क्या है इसके पीछे की वजह?

जब कोई महिला कम उम्र में ही विधवा हो जाती है और उसकी एक बेटी होती है, तो वह किसी कम उम्र के लड़के से शादी करती है। ऐसे में उस महिला को भी एक मर्द का सहारा मिल जाता है। साथ ही शर्त के मुताबिक आगे चलकर उसकी बेटी भी उसी व्यक्ति की पत्नी बन जाती है। लड़की के जवान होते ही वह शख्स शादी कर लेता है। ऐसी इसलिए होता है कि इस रिवाज से मां और बेटी दोनों को एक सहारा मिल जाता है और उनका भविष्य भी सुरक्षित हो जाता है।

PM Modi Jamui Rally: जो लोग गरीब युवा से जमीन लिखवा…., जमुई में विपक्ष पर जमकर बोले पीएम मोदी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT