इंडिया न्यूज़ (Weather Forecast): उत्तर भारत के मौसम में दिनों-दिन बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी से एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। राजस्थान के उत्तरी हिस्से में 14 से 17 जनवरी के बीच शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर चल सकती है। साथ ही कोहरे का असर बढ़ने का भी अनुमान है। 14 जनवरी से उत्तर भारत में घने कोहरे पड़ने के आसार है वहीं, 15 जनवरी को छिटपुट शीतलहर की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अधिकतर हिस्सों सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी दर्ज की गई। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश भी देखी गई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सात से दस डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
हरियाणा सरकार ने सर्दी के बढ़ते असर को देखते हुए शीतकालीन अवकाश को बढ़ाने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार 21 जनवरी 2023 तक सभी स्कूलों (सरकारी और निजी) में शीतकालीन अवकाश को बढ़ाने की घोषणा की है।
Govt of Haryana extends winter holidays in all schools (govt and private) till 21st January 2023. Regular classes will resume on 23rd January 2023. pic.twitter.com/g9TcaDYytN
— ANI (@ANI) January 13, 2023
शीतलहर के चलते छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था जिससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता था। आदेश के मुताबिक नियमित कक्षाएं 23 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होंगी।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.