होम / Cricket World Cup 2023 AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

Cricket World Cup 2023 AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

Mudit Goswami • LAST UPDATED : October 16, 2023, 10:28 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Cricket World Cup 2023 AUS vs SL Live: विश्व कप 2023 का आज यानि सोमवार को 14वां मुकाबला है। ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 43.3 ओवर में 10 विकेट के मुकसान पर 209 रन बनाई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में लक्ष्य को पूरा कर लिया। यह ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप 2023 का पहला जीत है।

बिना किसी नुकसान के दस ओवर में 51 रन बना लिए हैं। हालांकि पिछले मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान के विरुध शानदार खेल का प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा।


इस मुकाबले की लाईव अपडेट के लिए जुड़े रहें…


08:04PM, 16/10/2023

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

15वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। ऑस्ट्रेलिया के सेट बल्लेबाज मिचेल मार्श रन आउट हो गए। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। मार्श ने आउट होने से पहले 51 गेंद पर 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए।


07:12PM, 16/10/2023

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा

चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर मदुशंका ने स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया। स्मिथ खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू हो गए।


07:11PM, 16/10/2023

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

चौथे ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। दिलशान मदुशंका की गेंद पर डेविड वॉर्नर एलबीडब्ल्यू हो गए। डेविड वॉर्नर ने 11 रनों की पारी खेली।


05:35 PM, 16/10/2023

श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा

श्रीलंका को सातवां झटका एडम जम्पा ने दिया। उन्होंने चमिका करुणारत्ने को 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया। करुणारत्ने 11 गेंद पर दो रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। श्रीलंका का स्कोर 38 ओवर में सात विकेट पर 196 रन है।


05:29 PM, 16/10/2023

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा

श्रीलंका को छठा झटका दुनिथ वेलालगे के रूप में लगा। वह रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। वेलालगे ने नौ गेंद पर दो रन बनाए और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रनआउट किया। श्रीलंका का स्कोर 37 ओवर में छह विकेट पर 187 रन है। चरित असलंका 10 और चमिका करुणारत्ने एक रन बनाकर नाबाद हैं।


05:19 PM, 16/10/2023

श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा

श्रीलंकाई टीम को 178 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। धनंजय डिसिल्वा को मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड किया। वह सात रन बना सके। फिलहाल चरिथ असलंका और दुनिथ वेलालगे क्रीज पर हैं।


04:44 PM, 16/10/2023

बारिश के कारण रुका खेल

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में बारिश ने खलल डाला है। मैच को रोक दिया गया है। श्रीलंका ने खेल रुकने के समय 32.1 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। धनंजय डी सिल्वा सात और चरित असलंका चार रन बनाकर नाबाद हैं।


04:19 PM, 16/10/2023

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

28वें ओवर की अंतिम गेंद पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। एडम जाम्पा की गेंद पर डेविड वार्नर ने कुसल मेंडिस  का कैच लपका। कुसल मेंडिस महज 9 रन बनाकर आउट हुए।


04:12 PM, 16/10/2023

श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

पहले विकेट के बाद श्रीलंका को दूसरा झटका भी लग गया है। 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। श्रीलंका के सेट बल्लेबाज कुसल परेरा 82 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हो गए। कुशल को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बोल्ड किया।


03:58 PM, 16/10/2023

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

श्रीलंका को पहली सफलता कप्तान पैट कमिंस ने दिलाई। उन्होंने 22वें ओवर की चौथी गेंद पर पथुम निसांका को आउट किया। निसांका 67 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए।


02:50 PM, 16/10/2023

पॉवरप्ले में श्रीलंका का शानदार शुरुआत

श्रीलंकाई टीम ने पॉवरप्ले में शानदार शुरुआत करते हुए बिना किसी के नुकसान के दस ओवर में 51 रन बना लिए हैं। परेरा और निसंका क्रमश:  24 और 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।


02:28 PM, 16/10/2023

श्रीलंका का स्कोर 26/0

5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी विकेट के 26 रन है। स्टार्क के इस ओवर में निसांका ने शानदार चौका लगाया। निसांका 15 और परेरा 09 पर खेल रहे हैं।


02:22 PM, 16/10/2023

4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी विकेट के 21 रन है

चौथे ओवर में आठ रन आए। जोश हेजलवुड के इस ओवर में कुसल परेरा ने दो चौके लगाए। परेरा 9 और निसांका 10 पर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी विकेट के 21 रन है।


1:35 PM, 16/10/2023

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।

1:31PM, 16/10/2023

श्रीलंका ने जीता टॉस

  • ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
Indian Air Force: इंडियन एअर फोर्स बनी संकटमोचक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया- Indianews
Pakistan Deputy PM: पाकिस्तान को मिला नया उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार को किया गया नियुक्त -India News
Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
ADVERTISEMENT