होम / Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की रिकॉर्डतोड़ जीत, कगिसो रबाडा ने झटके तीन विकेट

Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की रिकॉर्डतोड़ जीत, कगिसो रबाडा ने झटके तीन विकेट

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 12, 2023, 10:23 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023 AUS vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले को 134 रन से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 40.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना सकी।

पहली पारी का खेल-

  • पहला विकेट- 20वें ओवर की चौथी गेंद पर साउथ अफ्रीका पहला विकेट गिरा। मैक्सवेल की गेंद पर टेम्बा बावुमा का कैच वार्नर ने पकड़ा। कप्तान टेम्बा बावुमा और क्विंटन डिकॉक के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई। वहीं टेम्बा बावुमा ने 55 गेंदों में 35 रन की पारी खेली।
  • दूसरा विकेट-29वें ओवर की तीसरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। एडम जम्पा ने रसी वान डर डुसेन को शॉन एबॉट के हाथों कैच कराया। डुसेन 30 गेंदों में 26 रन बना सके।
  • तीसरा विकेट-35वें ओवर की पांचवी गेंद पर साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। साउथ अफ्रीका के सेट बल्लेबाज क्विटन डिकॉक 106 गेंदों में 109 रन की पारी खेल आउट हो गए। डिकॉक को मैक्सवेल ने बोल्ड किया। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के लगाए।
  • चौथा विकेट- 44वें ओवर की पहली गेंद पर साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा। सेट बल्लेबाज एडेन मार्करम पैट कमिंस की गेंद पर हेजलवुड को अपना कैच थमा बैठे। एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। इनके पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था।
  • पांचवा विकेट-45वें ओवर की पहली गेंद पर साउथ अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा।  हेजलवुड की गेंद पर जोश इंग्लिश ने क्लासेन का कैच पकड़ा। क्लासेन ने 27 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। जिसमें 3 चौके शामिल हैं।
  • छठा विकेट-50वें ओवर की पहली गेंद पर साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा। मिचेल स्टार्क की गेंद पर डेविड वार्नर ने मार्को यानसेन का कैच पकड़ा। यानसेन ने 26 रन की पारी खेली।
  • सातवां विकेट-50वें ओवर की चौथी गेंद पर आउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा। डेविड मिलर को मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया। डेविड मिलर 17 रन बनाकर आउट हो गए।

दूसरी पारी का खेल-

  • पहला विकेट-6वें ओवर की पांचवी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा। मार्को यानसेन ने मिचेल मार्श को बावुमा के हाथों कैच कराया। मिचेल मार्श सात रन बनाकर आउट हुए।
  • दूसरा विकेट-7वें ओवर की अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा। एनगिडी की गेंद पर डुसेन ने डेविड वॉर्नर का कैच पकड़ा। वॉर्नर 13 रन बना कर आउट हुए।
  • तीसरा विकेट-10वें ओवर के पांचवी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। रबाड़ा ने स्टीव स्मिथ को lbw आउट किया। स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर आउट हुए।
  • चौथा विकेट-12वें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा। रबाड़ा ने 12 ओवर की पहली गेंद पर जोश इंग्लिश को बोल्ड किया। जोश इंग्लिश 5रन बनाकर आउट हुए।
  • पांचवा विकेट-17वें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिरा। केशव महराज की गेंद पर मैक्सवेल कॉटन बोल्ड हो गए। मैक्सवेल ने 17 गेंदों में महज 3 रन की पारी खेली।
  • छठा विकेट-18वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा। रबाड़ा की गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने मार्कस स्टोइनिस का कैच पकड़ा। मार्कस स्टोइनिस 5 रन बनाकर आउट हुए।
  • सातवां विकेट-34वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा। मार्को यानसेन की गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने मिचेल स्ट्रार्क का कैच पकड़ा।
  • आठवां विकेट-35वें ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा। केशव महराज की गेंद पर टेम्बा बावुमा ने लाबुशेन का कैच पकड़ा। लाबुशेन ने 74 गेंदों में 46 रन की पारी खेली।
  • नौवां और दसवां विकेट- 41वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का नौवा विकेट गिरा। वही इसी ओवर की पाचवी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का पाचवां विकेट गिरा। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कंमिस ने 22 वहीं जोश हैजलवुड ने 2 रन बनाए। दोनों का विकेट तबरेज शम्सी ने लिया।

Cricket World Cup 2023: दोनो टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

यह भी पढ़ें-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT