Hindi News / International / Japan Big Offer For Girls You Can Get Lakhs Of Rupees For Marrying A Village Boy Know The Whole Matter

लड़कियों के लिए बड़ा ऑफर! गांव के लड़के से शादी करने पर मिल रहे लाखों रुपये, जानिए पूरा मामला

Japan: जापान में प्रजनन दर बहुत कम हो गई है, साल 2023 में जापान की कुल प्रजनन दर 1.20 हो गई। वहीं, लोग शादी करने से कतरा रहे हैं और लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं।

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Japan: जापान की जन्म दर घट रही है और उम्रदराज लोगों की संख्या बढ़ रही है। चिंतित सरकार देश की आबादी बढ़ाने के लिए कई लुभावने नियम लेकर आ रही है। अब जापान की सरकार लड़कियों को शादी करने के लिए 6 लाख येन (3.52 लाख रुपए) ऑफर कर रही है। सरकार यह ऑफर टोक्यो के 23 शहरों के लिए लेकर आई है, तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

जापान की कुल प्रजनन दर 1.20

दरअसल, जापान में प्रजनन दर बहुत कम हो गई है, साल 2023 में जापान की कुल प्रजनन दर 1.20 हो गई। वहीं, लोग शादी करने से कतरा रहे हैं और लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। देश के सैकड़ों गांव खाली पड़े हैं। आपने अकिया हाउस का नाम तो सुना ही होगा। बता दें कि जापान में करीब 90 लाख घर खाली पड़े हैं, इन्हें अकिया हाउस कहा जाता है।

जोरदार ब्लास्ट हुआ, सब चिल्लाए फिर… बलूचों की कैद से छूटे बंधकों ने बयां किया खौफनाक मंजर, सुनकर होश उड़ जाएंगे!

Japan

मेरठ DM का बड़ा ऐलान, हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

गांव के लड़कों से शादी करवाने का मकसद

बता देंं कि, अब जापान की सरकार शादी और प्रजनन दर बढ़ाने के लिए नई रणनीति लेकर आई है। इसमें सरकार योग्य महिलाओं के लिए यात्रा खर्च और शादी का खर्च दे रही है। इसका उद्देश्य न केवल लड़कियों को शादी के लिए प्रोत्साहित करना है, बल्कि गांव में आबादी बढ़ाना भी है। सरकार 23 नगर परिषदों की लड़कियों को गांव के लड़कों से शादी करने के लिए पैसे दे रही है। इस योजना को विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके कारण इसे वापस ले लिया गया। आलोचकों का कहना है कि इसे जबरदस्ती या समस्यामूलक माना जा सकता है। इसका लैंगिक समानता और महिलाओं की स्वायत्तता पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। इससे उनकी पहचान भी प्रभावित होगी।

जापान इस फैसले की क्या है वजह?

जापानी सरकार का यह कदम एक ऐसे चलन को दर्शाता है, जहां घटती जन्म दर और बढ़ती उम्र की आबादी वाले देश शादी और पारिवारिक जीवन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन योजनाएं अपना रहे हैं। हालांकि, ऐसी योजनाएं पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक सामाजिक जरूरतों के बीच संतुलन बनाने के संघर्ष को दर्शाती हैं। सरकारें संभावित आलोचनाओं और नैतिक चिंताओं को संबोधित करते हुए जनसांख्यिकीय परिवर्तन लाने की कोशिश करती हैं।

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा के बीच सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इन 5 जगहों को लेकर दिया बड़ा आदेश

Tags:

indianewsInternational News in Hindijapan newslatest Viral NewsWorld News In Hindi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue