<
Categories: एस्ट्रो

October Capricorn Rashifal 2025: मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर बनेगा तरक्की और खुशियों का महीना

Capricorn October 2025 rashifal: मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 कर्म, धार्मिक कार्यों और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा रहेगा. इस दौरान आपकी भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ेगी और मान-सम्मान भी मिलेगा, लेकिन बातचीत में संयम जरूरी होगा.आइए जानतें हैं पंडित शशिशेखर त्रिपाठी के अनुसार अक्टूबर का राशिफल.

Capricorn Monthly Horoscope October 2025: मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर माह कर्म, धार्मिकता और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा रहेगा. इस समय आपकी भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा, लेकिन बातचीत में संयम जरूरी होगा, वरना विवाद बढ़ सकता है. आर्थिक दृष्टि से यह माह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा क्योंकि खर्च अधिक होंगे, जबकि यह खर्च आपको प्रतिष्ठा भी दिलाएंगे. कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी. व्यापारियों को पुराने स्टॉक क्लियर करने और योजनाबद्ध ढंग से नए अवसरों पर ध्यान देने की जरूरत है. प्रेम जीवन में अहंकार से बचें और स्वास्थ्य व पारिवारिक जीवन में सतर्कता बनाए रखें. जानते हैं क्या कहते हैं अक्टूबर माह के ग्रह. कितना होगा आपके लिए यह माह लाभकारी.

आर्थिक मामले को लेकर रहना होगा सजग

इस माह मकर राशि वाले धार्मिक गतिविधियों के प्रति जागरूक रहेंगे. सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. मानसिक संतोष और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. दूसरों से बात करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखना है, क्योंकि जल्दबाजी में आप कुछ ऐसा कह जाएंगे जो सामने वाले से विवाद करा देगा. माह के शुरुआत में आर्थिक मामलों को लेकर सजग रहना होगा. इस समय धन खर्च अधिक होगा, लेकिन यह खर्च मान-सम्मान दिलाने वाला होगा.

प्रतिभा को निखारने का प्राप्त हो सकता है अवसर

ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन लेना आवश्यक है. पुरानी फाइल और डाटा आपके काम में सहायक साबित होंगे. कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने और नियमित कार्य समय पर पूरा करने पर विशेष ध्यान दें. ऑफिस में चारों ओर होने वाली गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें. शोधपरक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी और आपको प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा. मल्टी टास्क करने पड़ेंगे, हो सकता है किसी अन्य का कार्य भी आपको ही करना पड़े. ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार में अच्छी प्रगति होने की संभावना है और अक्टूबर के अंत आते-आते लाभदायक सूचना प्राप्त हो सकती है. व्यापारियों को पुराने स्टॉक को क्लियर रखना चाहिए और नए स्टॉक की योजना तैयार करनी चाहिए. अच्छा मुनाफा कमाने के लिए आपको ग्राहकों से वन टू वन बात करनी चाहिए. कोई डील करने जा रहें हैं तो सभी दस्तावेजों की जानकारी रखनी होगी.

लक्ष्यों की दिशा में करें प्रयास

युवा वर्ग करियर के मामलों में असमंजस का सामना कर सकते हैं, लेकिन उन्हें फोकस बनाए रखना होगा और अपने लक्ष्यों की दिशा में लगातार प्रयास करना चाहिए. प्रेम संबंधों में बढ़ते अहंकार से बचें क्योंकि यह रिश्तों को कमजोर कर सकता है. इस माह विद्यार्थियों के लिए विषयों के रिवीजन और कठोर परिश्रम का समय है. परीक्षा की तैयारी में फोकस बनाए रखना अनिवार्य होगा.

विवादित बातों से खुद को रखें दूर

परिवार और सामाजिक जीवन में तालमेल बनाए रखना आवश्यक है. पारिवारिक सदस्यों के साथ सहयोग और समझदारी से व्यवहार करें. छोटे भाई-बहनों से विवाद नहीं होना चाहिए, इस बात का ध्यान रखना है. इस दिवाली अपनी क्षमता अनुसार अपनों को उपहार अवश्य दें. 18 तारीख के बाद से जीवनसाथी के ऊपर भार बढ़ेगा जिम्मेदारी और वजन भी बढ़ने की आशंका है, उन्हें दोनों बातों को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दें.

नियमित योग, रोगों से बचाने में करेगा मदद

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वाहन चलाते समय सतर्क रहें, क्योंकि दुर्घटना की प्रबल आशंका बनी हुई है. नियमित व्यायाम या मॉर्निंग वॉक से रोगों से बचाव होगा. मादक पदार्थ का सेवन करने वालों को अलर्ट रहना है, मुंह से संबंधित रोग होने की आशंका है. दांतों की केयर करें.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. IndiaNews इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Share
Published by
Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST