Dussehra 2025 Upay: शास्त्रों में दशहरा और विजया दशमी के दिन करने के लिए कुछ ऐसे उपाय बताय गए हैं, जिन्हें करने से आप जी जीवन में शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं, प्रेम संबंध अच्छे हो सकते हैं और धन लाभ के योग बन सकते हैं, चलिए जानते हैं क्या है वो उपया?
Dussehra 2025 Upay
Dussehra Tips 2025: दशहरा या विजया दशमी का पर्व प्रभु श्री राम द्वारा रावण पर विजय प्राप्ति कर उसके वध के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. अन्याय के प्रतीक रावण का पुतला भी इसलिए जलाया जाता है. दशहरा आने में मात्र एक दिन शेष रह गया है इसलिए अब अपने मोबाइल पर रिमाइंडर लगा लें. दशहरा पर इन उपायों को करने से आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होगी. शत्रुओं पर विजय के साथ ही छात्र अपने करियर के झंडे गाड़ सकेंगे. आइए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं.
दशहरा के दिन छात्र लाल रंग की पताका घर पर बनाएं या बाजार से बनी बनाई लाकर किसी हनुमान मंदिर में स्वयं लगा दें या फिर वहां के पुजारी जी को लगाने के लिए सौंप दें, समझ लीजिए आप अपने करियर के झंडे गाड़ देंगे और बाधाएं दूर हो कर सफलता मिलती चली जाएगी. यह उपाय नवमी या दशमी किसी भी दिन कर सकते हैं. दशहरा के दिन सुबह उठते ही नीलकंठ पक्षी और मछली के दर्शन करने चाहिए. ग्रामीण क्षेत्रों में तो नीलकंठ के दर्शन आसानी से हो जाते हैं किंतु शहरों में यह कम संभव है. अब कुछ लोग नीलकंठ को लेकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को दर्शन कराते हैं. यदि प्रत्यक्ष दर्शन नहीं संभव है तो मोबाइल पर नीलकंठ की फोटो पहले से निकाल लें और फिर दशहरे वाले दिन अपने मित्रों रिश्तेदारों को नीलकंठ की फोटो के साथ शुभ दशहरा या गुड मॉर्निंग भेजें. इसी तरह मछली के दर्शन का बड़ा महत्व है, अभी भी कई शहरों और गांवों में लोग घर के बाहर आकर कुंडी खटखटाते हैं कि बाहर आकर शकुन देख लें, शकुन दर्शन के बदले उन्हें दक्षिणा दी जाती है.
मन बहुत उदास रहता है, डिप्रेसिव टेंडेंसी है, हताशा है और किसी तरह का अज्ञात भय है तो दशहरा से लेकर शरद पूर्णिमा तक रोज रात में चंद्र दर्शन करें और उसकी ज्योत्ना लें. चंद्रमा की रोशनी में पांच – दस मिनट बैठिए और उनसे मन ही मन अपने मन की बात कहिए, चंद्र देव की कृपा से सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी.
दशहरा के दिन शमी वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं तो सदैव विजय की प्राप्ति होती है और कभी भी पराजय नहीं मिलती है. यदि जमीन, जायदाद, दुकान, नौकरी से संबंधित मुकदमा चल रहा है तो निश्चित मानिए, उसमें आपकी जीत ही होगी. इस दिन श्री हनुमान जी महाराज को गुड़ चना का भोग लगाएं, वैसे तो हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाया जाता है किंतु विजय कामना करनी है तो गुड़ चना का ही भोग लगाएं. हनुमान जी आपको विजय दिलाएंगे. विजयादशमी के दिन कुछ द्रव्य दान भी करना चाहिए.
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…
कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…
Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…
Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…