Vastu Tips: आजकल बढ़ते फैशन के दौर में लोग अपने घरों में घर में लकी प्लांट लगाते है, कुछ लोग वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में इस तरह के पौधे लगाते हैं ताकि घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे,क्योकि ये पौधे सजावट के साथ-,साथ घर की आर्थिक दशा को भी तय करते हैं.लेकिन क्या आप जानते हैं सुख-समृद्धि और शांति के लिए आपने जिन पौधों को लगाया है वे नकारात्मक उर्जा भी दे सकते हैं,आइए समझते हैं विस्तार से.
फायदा नहीं, बर्बादी दे रहा है ये लकी प्लांट!
Lucky Plant Vastu Tips: घर में लगाया गया मनी प्लांट सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होता, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि और धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. मान्यता है कि अगर इसे सही तरीके से रखा और संभाला जाए, तो यह घर की बंद किस्मत को भी चमका सकता है. लेकिन अगर देखभाल में जरा सी भी चूक हो जाए, तो यही पौधा नुकसान का कारण भी बन सकता है. अगर मेहनत के बावजूद आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा, तो एक बार इन बातों पर जरूर ध्यान दें
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को गलत दिशा में रखना नुकसानदायक हो सकता है. खासतौर पर इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि यह स्थान इस पौधे के लिए अनुकूल नहीं माना जाता. इसके बजाय इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना ज्यादा शुभ होता है, जहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक माना जाता है.
मनी प्लांट की बेल जितनी ऊंचाई की ओर बढ़ती है, उतना ही इसे तरक्की का प्रतीक माना जाता है. अगर इसकी बेलें नीचे जमीन पर फैलने लगें, तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता. इसलिए बेलों को सहारा देकर ऊपर की ओर बढ़ाना चाहिए, जिससे घर में उन्नति का प्रवाह बना रहे.
अगर मनी प्लांट के पत्ते पीले या सूखे दिखने लगें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वास्तु के अनुसार ऐसे पत्ते नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माने जाते हैं. समय-समय पर खराब पत्तों को हटाते रहना जरूरी है, ताकि घर में सकारात्मक माहौल बना रहे.
मनी प्लांट को किस बर्तन में लगाया गया है, यह भी काफी मायने रखता है. इसे साफ-सुथरे कांच के बर्तन या मिट्टी के गमले में लगाना शुभ माना जाता है. वहीं प्लास्टिक या गंदे कंटेनर में इसे रखना तरक्की में रुकावट ला सकता है.
वास्तु मान्यताओं के अनुसार अपने घर के स्वस्थ मनी प्लांट की कटिंग किसी और को देना ठीक नहीं माना जाता. ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है. इसलिए इसे अपने पास ही रखना बेहतर होता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…
Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…
Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…
Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…
दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…