India News (इंडिया न्यूज़),Nitish Kumar Andaaz E Namaskar: बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। नीतीश कुमार के विरोधियों ने तो यहां तक कह दिया है कि सीएम नीतीश अब मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं।
दरअसल, बीते दिनों सीएम नीतीश ने सदन में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद से विरोधी उन पर हमला बोल रहे हैं। यह मामला अभी ठंडा हुआ भी नहीं कि नीतीश कुमार आज फिर एक बार चर्चे में हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अंदाज-ए-नमस्कार….
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लगातार अजीबोगरीब हरकतों से सब हैरान है। जब मीडिया ने उनसे सवाल करने की कोशिश की तो झुक कर सभी को प्रणाम करने लगे, उनका यह अंदाज फिर से एक बार सुर्खियों में आ गया है।@NitishKumar @Jduonline pic.twitter.com/jZS28lEdwc— राजेश सिंह (@singhrajesh99) November 14, 2023
पटना के पुनाईचक जवाहरलाल नेहरू पार्क में सीएम आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार का अंदाज-ए-नमस्कार का तरीका सुर्खियों में है। सीएम की इस हरकत के बाद एक बार फिर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
दरअसल, पंडित जवाहरलाल नेहरू को माल्यार्पण करने के बाद जब सीएम नीतीश कुमार वापस लौट रहे थे तो वहां खड़े कुछ पत्रकारों ने उनसे सवाल करने की कोशिश की। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार झुक कर सभी को प्रणाम करने लगे। सीएम अपने इस अंदाज के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।
यह भी पढ़ेंः-